प्रियंका ने दिखाई अपने क्लोजेट की झलक, महंगे जूतों और बैग का शानदार कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप

टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने शानदार ऑनस्क्रीन परफॉरमेंस के अलावा वह आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस फैन्स को इम्प्रेस करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इस बीच प्रियंका ने लॉस एंजिल्स के घर से अपनी वॉक-इन क्लोजेट की एक झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ सेल्फी तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। पहली तस्वीर में प्रियंका को अपनी कार में बैठकर कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में उनकी शानदार वॉक-इन क्लोजेट की एक झलक मिलती है, जो जूते और हैंडबैग से भरी हुई है। एक यूजर ने जूतों के विशाल संग्रह के लिए अभिनेत्री को ट्रोल किया और उनका मजाक उड़ाया। ट्रोल ने लिखा, "जूतों की दुकान खोल रखी है आपने।" इस फोटो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
इससे पहले, अभिनेत्री ने अपने दिवंगत पिता डॉ अशोक चोपड़ा के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा की थी। यह तस्वीर कथित तौर पर प्रियंका के मुंडन समारोह के बाद की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो 39 वर्षीय अभिनेत्री के पास कई प्रोजेक्ट लाइनअप हैं। प्रियंका जल्द फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS