Parineeti Chopra Wedding: परिणीति की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर ही दे दी बधाई!

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने पॉलिटिशियन बॉयफ्रेंड और आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों की मानें तो इस कपल की शादी उदयपुर के 'द लीला' में हो रही है। सभी की निगाहें बड़ी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) पर टिकी थीं, जो आज शादी के लिए आने वाली थीं, रिपोर्टों से पता चला है कि प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में- ''मुझे उम्मीद है कि आप दोनों अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होंगे, हमेशा आपके लिए ढेर सारा प्यार की कामना करती हूं," इसके बाद एक हैशटैग में 'नई शुरुआत' लिखा। वहीं प्रियंका को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस चीजों को इधर-उधर करने की कोशिश कर रही है। पहले उनकी शादी में आने की प्लानिंग थी, लेकिन आखिरी मिनट पर कुछ कारणों की वजह से वह शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।
मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी परिणीति
बता दें कि उदयपुर में जाने से पहले परिणीति और राघव ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में अरदास की थी। जिसके साथ ही उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी। इस मौके पर परिणीति और राघव हल्के गुलाबी रंग में नजर आए। वहीं कहा जा रहा है कि अपनी शादी के लिए परिणीति ने सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन (celebrity designer Manish Malhotra) किया हुआ लहंगा पहनेंगी।
बड़े पॉलिटिशियन और करीबी लोग रहेंगे मौजूद
खबरों की मानें तो परिणीति और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस समारोह में देश के कई दिग्गज नेता, दोनों के परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। परिणीति और राघव ने इस साल मई में दिल्ली में सगाई की थी। इसमें प्रियंका समेत परिवार के सदस्य और राजनीतिक नेता शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- Jawan फिल्म में नयनतारा के कम स्क्रीन टाइम पर पहली बार बोले Shah Rukh Khan
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS