बॉलीवुड की देसी गर्ल Priyanka Chopra ने लिया उपराष्ट्रपति Kamala Harris का इंटरव्यू, पूछे कुछ ऐसे सवाल

प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। अब उन्होंने एक और सफलता हासिल कर ली है। शुक्रवार को एक्ट्रेस ने अमेरिका के व्हाइट हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) का इंटरव्यू भी लिया। प्रियंका ने कई सवाल पूछे साथ ही उन्होंने अपना अनुभव भी शेयर किया। यहां पढ़ें प्रियंका चौपड़ा का पूरा साक्षात्कार।
अमेरिका से जुड़े इन विषय पर हुई बात
प्रियंका चौपड़ा ने इस इंटरव्यू में अमेरिका से जुड़े कई बड़े विषय पर कमला हैरिस से सवाल किए। इनमे वेतन की समानता और बंदुक पर कानून जैसे विषय शामिल थे, लेकिन पहली बार एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ने अपने 22 साल के फिल्मी करियर पर बात की है। प्रियंका ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब उन्हें उनके साथ काम करने वाले एक्टर के बराबर फीस मिली है। एक्ट्रेस का ये बयान जब सामने आया है तब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की एक्ट्रेस और एक्टर के बीच फीस के अंतर पर डिबेट चल रही है।
निक जोनस की तस्वीर ने खींचा सभी का ध्यान
इस इंटरव्यू के दौरान एक फोटो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। प्रियंका इंटरव्यू ले रही थी और उस समय निक जोनस बेटी मालती को संभाल रहे थे। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे भी औरत और आदमी की एक समान जिम्मेदारी के रुप में जोड़कर देख रहे हैं। प्रियंका ने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमे वो येलो कलर की ड्रेस पहने नजर आती है। इस दौरान निक जोनस (Nick Jonas) भी मौजुद होते है, लेकिन वो बेटी मालती का ध्यान रख रहे होते हैं।
प्रियंका ने भारत के इस फैसले को सराहाया था
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने भारत के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ भी की थी। अदालत ने हाल ही में वैवाहिक स्थिती की परवाह किए बिना गर्भपात को वैध करार दिया था। प्रियंका ने इस निर्णय की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया (social media) पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि ये कदम काफी प्रगतिशिल होने वाला है।
प्रियंका बॉलीवुड की इस फिल्म में आएगी नजर
प्रियंका चौपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती है। उन्हें अमेरिका में पॉपुलर टीवी शो क्वांटिको से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद अब उनके पास कई प्रोजेक्ट है। वहीं बॉलीवुड में भी देसी गर्ल अब वापसी करने वाली हैं। वह कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ फिल्म 'जी ले जरा जिंदगी' में नजर आने वाली है। हालांकि कैटरीना और आलिया की शादी के कारण फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई, लेकिन जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है।
यहां देखें पूरा इंटरव्यू
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS