प्रियंका चोपड़ा के Love For Heels को देखकर हैरान रह जाएंगे आप, परिणीती ने पोस्ट शेयर कर बताया ऐसा हो जाता है हाल

प्रियंका चोपड़ा के Love For Heels को देखकर हैरान रह जाएंगे आप, परिणीती ने पोस्ट शेयर कर बताया ऐसा हो जाता है हाल
X
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों बहनें एक दूसरे के पोस्ट पर अक्सर मस्ती करती रहती हैं। हाल ही में परिणीति ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका के हील्स के प्यार को लेकर के खिंचाईं की है।

परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Parineeti Chopra Instagram) से एक स्टोरी शेयर की है। परिणीति चोपड़ा ने एक फोटो रि-शेयर की है। इसमें एक व्यक्ति की हील्स पहने फोटो दिखाई दे रही है। जबकि उसके पैर में चोट लगी है। परिणीति ने इस पोस्ट में अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा को टैग किया है। फोटो में एक व्यक्ति ने जहां एक पैर में सिल्वर हील पहनी हुई थी, वहीं दूसरे पैर में प्लास्टर किया हुआ था। लेकिन उसके पैर में अभी भी हील है। फोटो के कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा है, "मैं जब मैं अपना पैर तोड़ लेता हूं।" परिणीति ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "दिस इज यू प्रियंका चोपड़ा।"

प्रियंका और परिणीति ऐसे ही एक- दूसरे को पोस्ट में टैग करती रहती हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के स्कूबा डाइविंग वाले पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने अंग्रेजी में कमेंट करते हुए कहा था कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह वाइल्ड साइड में एंट्री कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति इस समय सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा भी हैं। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' (Animal) में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय कई विदेशी प्रोजेक्ट्स हैं और इसके साथ ही वह फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'जी ले जरा' (Jee Le Zara) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ नजर आने वाली हैं।

Tags

Next Story