विदेश में प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज, किलर लुक ने फैन्स को किया मदहोश

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फैन्स का दिल जीतना बखूबी जानती हैं। विदेश में रहते हुए भी एक्ट्रेस अपने देसी अंदाज से लाइमलाइट में रहती हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ अपनी कुछ सन-किस्ड तस्वीरें साझा कीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज में वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। ट्रेडिशनल कुर्ता, पायजामा और दुपट्टा पहने प्रियंका कैमरे के लिए अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं।
इन फोटोज में प्रियंका लेमन येलो एंड ह्वाइट कलर के सूट सलवार में दिख रही हैं। उन्होंने खुले बाल, कानों में बालियां और पैरों में सिंपल फुटवियर पहनकर अपने लुक को कम्पलीट किया है।उनके कूल ब्लैक सनग्लासेज उनके ओवरऑल गॉर्जियस लुक को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जब सूरज अभी-अभी निकला हो।" इन फोटोज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें अप्सरा, कातिल और खूबसूरत बता रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका ने 22 जनवरी को अपने पहले बच्चे के आगमन की घोषणा की थी। उन्होंने एक नोट में लिखा था, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।" जबकि प्रशंसक यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या यह युगल के लिए एक लड़की या बच्चा है, रिपोर्ट्स बताती हैं कि निक और प्रियंका को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हालांकि, इस कपल ने अभी तक इस बारे में औपचारिक घोषणा नहीं की है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अगली बार फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी, जहां वह पहली बार आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'सिटाडेल' जैसे प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS