प्रियंका चोपड़ा की हॉटनेस देख दिल हारे निक जोनस, कमेंट में कह दी ये बात

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स से अक्सर रूबरू होती हैं। इस बीच रविवार को, प्रियंका ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और उनके दोस्तों के साथ गोल्फ खेलते हुए अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। हमेशा की तरह वह अपने सबसे स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस की फोटोज देख पति निक भी दिल हार गए और उन्होंने कमेंट में प्रियंका की तारीफ की।
पहली तस्वीर में प्रियंका को गोल्फ कोर्स में पोज देते देखा जा सकता है। प्रिंटेड ब्लैक एंड व्हाइट क्रॉप्ड शर्ट, मैचिंग शॉर्ट्स और व्हाइट शूज़ में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने चश्मा भी लगा रखा था। दूसरी तस्वीर में निक अपने दोस्तों डैरेन कागासॉफ और क्रिस्टो गैंटर के साथ नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में प्रियंका पोज देती नजर आ रही है। गोल्फ कार्ट के अंदर बैठी उन्होंने एक सन-किस्ड सेल्फी भी साझा की। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "यह एक अच्छा दिन था।" पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, निक ने कहा, "तुम इतनी हॉट क्यों हो ?!"
इससे पहले प्रियंका ने बिकनी फोटोज को शेयर किया था जिसपर निक ने लिखा उफ्फ..!" बता दें कि प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए एक बच्ची का स्वागत किया। कपल्स ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"
रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। उनका जन्म कैलिफोर्निया के सैन डिएगो के एक अस्पताल में हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी, फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' और रिचर्ड मैडेन के साथ अमेज़ॅन प्राइम सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS