प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार दिखा ही दिया बेटी मालती का चेहरा, फैंस बोले- पापा पर गई है

Priyanka Chopra Daughter Photos: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों से तो फैंस का दिल जीत चुकी हैं, अब एक्ट्रेस अपनी पर्सनल जिंदगी की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। बात अपने विचार रखने की हो या सोशल मीडिया की, प्रियंका तमाम चीजों को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसी वजह से अमेरिका जाने के बाद भी एक्ट्रेस के फैंस की संख्या में लगातार इजाफा होता रहता है। इस बार प्रियंका ने अपने फैंस की इच्छा को पूरा करते हुए बेटी मालती का चेहरा सभी को दिखा दिया है। आइए आप भी देखिए निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की बेटी के चेहरे की पहली झलक।
प्रियंका ने शेयर की बेटी की फोटो
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के सोते हुए फोटो शेयर किए है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती स्ट्रॉलर में लेटी हुई है। सफेद कलर का स्वेटर पहने हुए प्रियंका की बेटी बेहद क्यूट लग रही है। बता दें कि प्रियंका इमोजी के जरिए हर बार अपनी बेटी का चेहरा छिपा देती थी, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया है। इसकी वजह से पहली बार निक-प्रियंका की बेटी का चेहरा सामने आया है। हालांकि पूरा चेहरा अभी भी नहीं दिखाया है। केवल झलक ही देखने को मिली है।
एक्ट्रेस ने लिखा प्यारा कैप्शन
प्रियंका ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'मेरा मतलब... प्यार वाली इमोजी' मालती की फोटो पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। एक्ट्रेस की बेटी की तस्वीरों को उनके फैंस पेज पर भी शेयर किया गया है। कोई उन्हें क्यूट बता रहा है तो कुछ फैंस मालती के होठो को उनके पापा निक जोनस जैसा बता रहे हैं। इंटरनेट पर मालती की फोटो जमकर वायरल हो रही है। फैंस ही नहीं सेलेब्स भी मालती की फोटो पर प्यारे-प्यारे रिएक्शन दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS