Priyanka Chopra ने बेटी मालती संग इंजॉय किया विकेंड, फोटो में ऐसे दिखी नन्हीं परी

Priyanka Chopra Photos: बॉलीवुड की फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करने के बाद अब प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलिवुड में भी अपना जलवा दिखा रही हैं। इसके अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। अक्सर प्रियंका की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड करती रहती है। कई बार एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती है, जो मीडिया की सुर्खियों में आ जाती है। इन दिनों अभिनेत्री अपनी बेटी मालती के साथ ज्यादा टाईम स्पेंड कर रही है।
प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
प्रियंका चौपड़ा इन दिनों कई वजह से मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि इस साल जनवरी में एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चौपड़ा का वेलकम किया था। इसके बाद से ही फैंस एक्ट्रेस की बेटी का चेहरा देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका ने बेटी मालती मैरी के साथ सैल्फी लेते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। दरअसल एक्ट्रेस अपनी बेटी संग विकेंड इंजॉय करती नजर आ रही है।
प्रियंका की गोद में बैठी दिखी बेटी मालती
प्रियंका की लेटेस्ट पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ अपने लॉस एंजिलिस वाले घर में दिख रही है। प्रियंका ने कुल दो तस्वीर शेयर की है, पहली में एक्ट्रेस की गोद में उनकी बेटी बैठी हुई है। इस तस्वीर में प्रियंका सफेद रंग की शर्ट और ग्रीन कलर की शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो एक क्लोज-अप एंगल से ली गई है। एक्ट्रेस के चेहरे पर मालती के पैर है और प्रियंका काफी जोर से हंसती हुई नजर आ रही है। इस पोस्ट के कैप्सन में प्रियंका लिखती है कि 'लव लाइक नो अदर।' एक्ट्रेस की ये पोस्ट फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS