मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सनकिस्ड सेल्फी, फैंस बोले- 'हॉट मॉम'

मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सनकिस्ड सेल्फी, फैंस बोले- हॉट मॉम
X
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं। वहीं मां बनने के बाद पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस सोशल मीडिया से दूर थीं लेकिन लेटेस्ट पोस्ट को देखकर यही लगा रहा है कि ग्लोबल आइकॉन एक बार फिर फैंस के बीच लौट आयी है।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लगातार सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं। वहीं मां बनने के बाद पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस सोशल मीडिया से दूर थीं लेकिन लेटेस्ट पोस्ट को देखकर यही लगा रहा है कि ग्लोबल आइकॉन एक बार फिर फैंस के बीच लौट आयी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

दो फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "लाइट, राइट फील हो रही है। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपनी कार की मिरर में सेल्फी ले रही हैं। पहली फोटो में प्रियंका धुप की लाइट में फ्रेश मूड में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर रंग का चश्मा कैरी किया हुआ है। फोटो में प्रियंका बेहद खुश और प्यारी लग रही हैं। प्रियंका की फोटोज को फैंस और सेलेब्स खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ फैंस उन्हें खूबसूरत बता रहे हैं तो कुछ प्रियंका को नई मॉम के साथ हेलो बोल रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उन्हें हॉट मॉम कह रहे हैं।

बेटी के जन्म के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से अपनी बेटी का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस खास समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि मैं अपने परिवार पर फोकस करना चाहती हूं। इस जोड़ी ने 2018 के अंत में भारत के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। फिलहाल फैंस के लिए यह कपल मोस्ट डिमांडेड और आइडियल बन चुकी है।

Tags

Next Story