Bigg Boss 17: जब Mannara को प्रियंका चोपड़ा ने गले लगाकर कहा था, मेरे होते हुए मेरी फैमिली से कोई पंगा नहीं ले सकता

Bigg Boss 17: जब Mannara को प्रियंका चोपड़ा ने गले लगाकर कहा था, मेरे होते हुए मेरी फैमिली से कोई पंगा नहीं ले सकता
X
अब मन्नारा और प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका अपनी कजिन मन्नारा को सपोर्ट करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह मन्नारा की 2014 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'जिद' के प्रमोशन के दौरान का है।

Entertainment News: एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही है। हर कोई मन्नारा को पसंद कर रहा है। हाल ही में अरबाज खान ने जब सोहेल खान से पूछा था कि बिग बॉस में उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन हैं तो उन्होंने मन्नारा का नाम लिया था। अब मन्नारा और प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका अपनी कजिन मन्नारा को सपोर्ट करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह मन्नारा की 2014 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'जिद' के प्रमोशन के दौरान का है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि आपने बहुत स्ट्रग्ल किया है। आपका कोई गॉड फादर नहीं था, लेकिन आपको लगता है कि मन्नारा चोपड़ा को गॉड मदर मिल गई है। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैं ये अपनी पूरी फैमिली के लिए यह कहना चाहूंगी कि मेरे होते हुए कोई उनसे पंगा नहीं ले सकता। जितना एडवांटेज मैं दे सकूं, उतना एडवांटेज देने की कोशिश करूंगी। परिणीति चोपड़ा एक अच्छी स्टार हैं, जल्द ही मन्नारा भी एक बड़ी स्टार बन जाएंगी, उन्हें मेरी भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद प्रियंका अपनी बहन मन्नारा को हग करती हैं।

बता दें कि प्रियंका भले ही भारत में न रहती हों, लेकिन वह अक्सर अपना प्यार अपनी बहनों के लिए जताती रहती हैं। जहां उन्होंने परिणीति को शादी की बधाई दी थी। वहीं उन्होंने मन्नारा के बिग बॉस में जाने के बाद उनकी फोटो शेयर की थी।


मन्नारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'जिद' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद मन्नारा ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। अभी वह बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। मन्नारा के खेलने का तरीका काफी अलग है। इस वजह से उन्हें हर कोई पसंद कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Urfi Javed को 'भूल भुलैया' के छोटे पंडित को कॉपी करना पड़ा भारी

Tags

Next Story