प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर लोगों से पूछा ये सवाल, फैंस हुए परेशान

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर लोगों से पूछा ये सवाल, फैंस हुए परेशान
X
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके चाहने वालों को हर अपडेट का इंतजार होता है। प्रोफेशनल लाइफ अपडेट हो या वीकेंड सेल्फी एक्ट्रेस अपने फैंस को इम्प्रेस करने का एक मौक़ा नहीं छोड़ती हैं। लेकिन इस बीच प्रियंका ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया जिसे देख फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके चाहने वालों को हर अपडेट का इंतजार होता है। प्रोफेशनल लाइफ अपडेट हो या वीकेंड सेल्फी एक्ट्रेस अपने फैंस को इम्प्रेस करने का एक मौक़ा नहीं छोड़ती हैं। लेकिन इस बीच प्रियंका ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया जिसे देख फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस अपने डेंटिस्ट के पास गईं और अपने दांतों का ट्रीटमेंट करवाया है।


प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर किया जिसमें वह लॉज एंजिल्स में एक डेंटिस्ट के पास गई थीं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस पहचान में नहीं आ रही हैं। इसमें सिर्फ उनकी बड़ी-बड़ी आई ब्रोज दिख रही हैं और एक्ट्रेस को प्रोटेक्टिव गियर भी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस गियर से ट्रीटमेंट के दौरान उनकी आंखें और नाक ढकी हुई है। प्रियंका ने इस फोटो में अपने डेंटिस्ट को भी टैग किया है और एक सवाल भी पूछा, "इस दौरान मेरे दिमाग में क्या चल रहा है?"

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल तबसे सोशल मीडिया पर कम नजर आ रहे हैं। पिछले महीने, उन्हें लंबे समय के बाद लॉस एंजिल्स में लंच डेट का एन्जॉय करते देखा गया था। अब एक बार फिर एक्ट्रेस फैंस के बीच लौट चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को अपने 'टेक्स्ट फॉर यू' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। वह शिल्पी सोमाया गौड़ा के उपन्यास 'द सीक्रेट डॉटर' के एक रूपांतरण में भी एक्टिंग करेंगी, जिसमें सिएना मिलर के साथ नजर आएंगी। वह पहले ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' को कम्पलीट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस के पास आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है।

Tags

Next Story