BB 16: बोल्ड सीरीज से लेकर नाम बदलने तक प्रियंका चौधरी के रोचक किस्से, अब बनेंगी बिग बॉस 16 की विनर?

Bigg Boss 16 Winner Name: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) अब फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। दर्शकों ने विनर के नाम का अंदाजा लगाना भी शुरू कर दिया है। सलमान खान (Salman Khan) की होस्टिंग में चल रहे शो का फिनाले 12 फरवरी को होगा। बीबी हाउस में पांच कंटेस्टेंट रह गए हैं, जिसमें से एक के सिर पर ताज सजेगा। हर कोई जानना चाहता है कि शो के विजेता की ट्रॉफी कौन अपने नाम करने वाला है। इन चर्चाओं में सबसे ऊपर नाम प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Choudhary) का है। बिग बॉस लवर्स तो प्रियंका को विनर मान भी चुके हैं। खैर, इस रिपोर्ट में आपकी फेवरेट कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं, जो शायद ही आपको पहले पता होगी।
प्रियंका चौधरी एक्टिंग करियर
राजस्थान के जयपुर की रहने वाली प्रियंका ने महज 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। टीवी एक्ट्रेस की उन लिस्ट में भी प्रियंका शामिल है, जिन्होंने ज्योतिष की सलाह पर अपना नाम बदला था। प्रियंका का रियल नाम परी चौधरी (Pari Choudhary) है, लेकिन अब उनका रियल नाम उनके बेहद करीबी लोग ही जानते होंगे। यह भी बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में प्रियंका इवेंट होस्ट करने का काम भी कर चुकी है। इसके बाद उन्हें पंजाबी म्यूजिक वीडियो और मॉडलिंग में काम करने का मौका मिला। टीवी शोज (Priyanka TV Shows) में काम करने से पहले एक्ट्रेस कई पंजाबी सॉन्ग में एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं।
प्रियंका बनेगी बिग बॉस 16 विनर
प्रियंका की खास बात है कि वो अपने जीवन में बड़े सपने देखने के साथ ही उन्हें पूरा करने की हिम्मत भी रखती है। बेहद कम लोग जानते हैं कि प्रियंका ने बिग बॉस (Bigg Boss) और उड़ारियां (Udariya) में काम करने से पहले सावधान इंडिया (Savdhaan India), ये चाहतें (Yeh Chahatein) और गठबंधन (Gathbandhan) जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी है। इन शोज के अलावा प्रियंका ने 'पेंडिंग लव', 'लातीफ टू लादेन' और 'कैंडी क्वीन' जैसी फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं प्रियंका कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है। बस फर्क इतना है कि उन्हें पहचान उड़ारियां सीरियल के बाद मिली। वहीं, बिग बॉस ने तो एक्ट्रेस की पहचान घर-घर में कायम की है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रियंका ही उनके फैंस की इच्छा के मुताबिक विनर बन पाती है या नहीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS