पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर, यूजर्स बोले- पानी में लगा दो आग

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर, यूजर्स बोले- पानी में लगा दो आग
X
पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा की खूबसूरती के चर्चे खूब चलते हैं। इस बार एक्ट्रेस ने समुंद्र किनारे अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट किया है। आप भी देखिए सोेनम का लेटेस्ट फोटोशूट।

Sonam Bajwa: पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा अपनी फिल्मों और गानों से लोगों का मनोरंजन करने के लिए जानी जाती हैं। पंजाब के पॉपुलर सेलेब्स के साथ अभिनेत्री फिल्मों में नजर आ चुकी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनम लोगों के दिलों पर भी राज करती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खूबसूरती के मामले में भी सोनम बाजवा बॉलीवुड हसीनाओं से आगे हैं। एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती की वजह से उनकी चर्चा फैंस के बीच खूब चलती है।


सोनम बाजवा पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स के साथ भी काम कर चुकी है। सोनम के बारे में कहना लाजमी होगा कि वो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पंजाब की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में भी उनका नाम शामिल है। उनके साथ काम करने की इच्छा इंडस्ट्री के सभी सेलेब्स रखते हैं।


पंजाबी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यदा एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती है। सोनम के हुस्न की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में भी खूब चलती है। पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं।


सोशल मीडिया पर सोनम की लेटेस्ट तस्वीरें खूब छाई हुई है। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस समुंद्र किनारे अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनम का ये कातिलाना अंदाज उनके फैंस का दिल धड़का रहा है। सोनम बाजवा पानी की लहरों के बीच बैठी भी नजर आ रही है।


सोनम के चाहनेवालों के लिए तो उनकी फोटोज से नजरें तक हटाना मुश्किल हो गया है। इससे पहले भी सोनम अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों को दीवाना बना चुकी है। बिकिनी से लेकर एक्ट्रेस का देसी अंदाज भी लोगों को बेहद पसंद आता है। यूजर्स उनका ये अवतार देखकर मदहोश हो गए हैं। इंस्टाग्रम पर उनकी पोस्ट के कमेंट में सेलेब्स से लेकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Tags

Next Story