Raj Kundra Pornography Case: शर्लिन चोपड़ा के लपेटे में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, FIR दर्ज कर लगाए गंभीर आरोप

फिल्म इंडस्ट्री में पॉर्नोग्राफी केस (Pornography Case) के चलते खबरों में आए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुसीबते एक बार फिर से बढ़ने वाली है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने शिल्पा और राज दोनो के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है। शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में 14 अक्टूबर को प्राथमीकि दर्ज कराई है।
On Oct14, actor Sherlyn Chopra filed a complaint against Raj Kundra&Shilpa Shetty Kundra for allegedly committing fraud against her & mental harassment.
— ANI (@ANI) October 16, 2021
I've filed a complaint to register FIR against Raj Kundra for sexual harassment, cheating & criminal intimidation, she said. pic.twitter.com/zYAfV3QSsL
इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के ट्वीट से सामने आई है। एजेंसी ने अपने ट्वीट में लिखा, "14 अक्टूबर को, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज की। शर्लिन ने कहा, 'मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत दर्ज कराई है'।" इसके साथ ही शर्लिन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बिजनेसमैन राज कुंद्रा और शिल्पा पर कई गंभीर आरोप लगाती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि राज कुंद्रा ने उन पर यौन उत्पीड़िन मामले को वापस लेने का दबाव बनाया है साथ ही उन्हें अंडरवर्ल्ड की धमकी भी दी है।
आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराने।@TheShilpaShetty pic.twitter.com/46TkiXTs6t
— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) October 14, 2021
बता दें कि पिछले कई महीनों से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की किस्मत के सितारे कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के चलते राज एक महीने तक जेल की हवा खा चुके हैं। फिलहाल बिजनेसमैन बेल पर बाहर हैं। वहीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा उन पर पहले भी कई आरोप लगा चुकी हैं। इतना ही नहीं शर्लिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियोज शेयर करते हुए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर कई आरोप लगाती रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS