Rajiv Kapoor Birth Anniversary: राजीव कपूर से तलाक के बाद ये काम कर रही उनकी पत्नी, EX गर्लफ्रेंड्स ने...

Rajiv Kapoor birth anniversary: आज कपूर खानदान के चिराग राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) की बर्थ एनिवर्सिरी है। बॉलीवुड के जाने-माने परिवार से होने के बावजूद भी राजीव कपूर को वो सफलता नहीं मिल पाई, जो उनके भाई रणधीर (Randhir Kapoor) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को मिली। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में असफल होने का जिम्मेदार अपनी पिता राज कपूर को मानते रहे। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ भी ज्यादा अच्छी नहीं रही।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 को हुआ था और उन्होंने 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म उस समय काफी हिट हुई, लेकिन उनके करियर पर इसका कुछ खास असर नहीं पड़ा। फिल्म की लाइमलाइट एक्ट्रेस मंदाकिनी ने चुरा ली थी। इसके बाद उन्हें कोई अच्छी फिल्म नहीं मिल पाई। उन्होंने अपने पिता से कहा भी, लेकिन पिता ने उनकी कोई मदद नहीं की। इसी वजह से वह अपने फ्लॉप करियर का दोषी अपने पिता राज कपूर को मानते रहे। इसी वजह से दोनों के बीच के रिश्ते कभी सुधर नहीं पाए और बाप-बेटे के बीच ये दूरियां बनती चली गई।
पिता को नहीं पसंद थी आरती सभरवाल
खबरों की मानें तो राजीव कपूर ने आरती सभरवाल से लव मैरिज की थी। यह रिश्ता उनके पिता को नामंजूर था। राज कपूर को आरती सभरवाल पसंद नहीं थी। वहीं आरती और राजीव का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया। दो साल के बाद दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। राजीव ने अपनी पूरी जिंदगी अकेले ही काटी।
अब दिल्ली में रहती हैं आरती
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, आरती सभरवाल अभी दिल्ली में रहते हैं और अचार का बिजनेस कर रही है। राजीव से अलग होने के बाद वे कनाड़ा शिफ्ट हो गई थी। यहां उन्होंने लॉ फर्म में काम किया था। जब वहां उन्हें कोई अच्छी नौकरी नहीं मिली तो वह साल 2004 में दिल्ली आ गई। यहां उन्होंने अपना एक फैशन ब्रैंड लॉन्च किया। हालांकि, ये कुछ खास चल नहीं पाया। इसके बाद उन्होंने अचार का बिजनेस शुरू किया।
अंतिम समय में एक्स गर्लफ्रेंड थी साथ
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि जब 9 फरवरी 2021 को राजीव कपूर का हार्ट फेलियर की वजह से निधन हुआ, तो समय उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या राणा और पुणे की एयरहोस्टेस खुद को रोक नहीं पाईं थी। दोनों उनके घर पहुंच गए थी। इनमें से पहले जो एयरहोस्टेस पहुंची थी, वह उनकी मौत से इतनी दुखी कि राजीव को ले जाने से भी मना कर रही थीं। वहीं एक्ट्रेस दिव्या राणा एयर होस्टेस के कुछ ही मिनटों बाद आईं। वह भी राजीव कपूर के लिए फूट-फूट कर रोई थी। दिव्या राणा राजीव कपूर के साथ 1983 मेंं आई फिल्म 'एक जान हैं हम' (Ek Jaan Hain Hum) में नजर आई थी।
ये भी पढ़ें- जानें कब से शुरू हो रहा बिग बॉस का सीजन 17
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS