पत्रलेखा से शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाएंगे राजकुमार राव, जानिए पीछे है क्या वजह

पत्रलेखा से शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाएंगे राजकुमार राव, जानिए पीछे है क्या वजह
X
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) 15 नवंबर को चंडीगढ़ में एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekhaa Paul) के साथ शादी के बंधने के बाद अब मुंबई वापस लौट आए हैं। शादी के बाद से ही एक्टर काफी खबरों में हैं। तो अब एक्टर अपने हनीमून (Rajkummar Rao Honeymoon) के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) 15 नवंबर को चंडीगढ़ में एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekhaa Paul) के साथ शादी के बंधने के बाद अब मुंबई वापस लौट आए हैं। शादी के बाद से ही एक्टर काफी खबरों में हैं। तो अब एक्टर अपने हनीमून (Rajkummar Rao Honeymoon) के कारण सुर्खियों में हैं। चंडीगढ़ में हुई रॉयल वेडिंग (Rajkummar Rao Royal Wedding) के बाद अब एक्टर अपनी फिल्म के सेट पर लौटने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव अपने टाइट शूटिंग शेड्यूल के चलते हनीमून पर नहीं जा पाएंगे।

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक ये नव विवाहित जोड़ा शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जा पाएगा। इसकी वजह है कि राजकुमार राव को 18 नवंबर से डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) के साथ फिल्म 'भीड़' (Bheed) की शूटिंग की शुरुआत करनी है, जिसके चलते एक्टर हनीमून के लिए विदेश नहीं जा पाएगें। खबर है कि डायरेक्टर अपनी फिल्म की शूटिंग को नवंबर या दिसंबर की शुरुआत में शुरु करना चाहते थे, जिसके लिए राजकुमार राव भी सहमत थे। तभी एक्टर ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ वेकेशंस पर जाने से पहले शूटिंग करने का फैसला किया है।

बता दें कि 'भीड़' फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर लखनऊ में की जाएगी। फिल्म को लेकर के दिए गए एक बयान में एक्टर ने कहा था कि वह अनुभव सिन्हा के साथ काम करने के लिए काफी रोमांचित है। उन्होंने कहा था कि यह एक महत्वपूर्ण विषय है और इस किरदार के लिए उन्हें एक कलाकार के रूप में खुद को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाने की जरूरत है। उधर 15 नवंबर को अपनी शादी के घोषणा करते हुए इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें राजकुमार राव ने बताया था कि 11 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद उन्होंने अपनी सबसे प्रिय पत्रलेखा के साथ शादी कर ली। इसके आगे उन्होंने ये भी लिखा था कि उनके लिए पत्रलेखा का पति कहलाने से बड़ी और कोई खुशी नहीं है।

Tags

Next Story