आज रणबीर कपूर संग सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट, देखें मेहंदी फंक्शन की इनसाइड फोटो

आज रणबीर कपूर संग सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट, देखें मेहंदी फंक्शन की इनसाइड फोटो
X
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों की शादी के चर्चे लंबे समय से हो रहे थे। ऐसे में फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा। वहीं बीते दिन बुधवार को दोनों की मेहंदी सेरेमनी थी जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर से लेकर पूजा भट्ट तक ने शिरकत की।

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों की शादी के चर्चे लंबे समय से हो रहे थे। ऐसे में फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा। वहीं बीते दिन बुधवार को दोनों की मेहंदी सेरेमनी थी जिसमें करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से लेकर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) तक ने शिरकत की। आज की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।



रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर की बारात दोपहर 2 बजे कृष्णा राज बंगले से होकर वास्तु पहुंचेगी।

दोनों के इंटिमेट प्री वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।


आम लोगों की तरह करिश्मा कपूर को भी मेहंदी पसंद है। बुधवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी समारोह में शामिल होने के बाद, करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने मेंहदी लगे पैर को फ्लॉन्ट किया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मुझे मेहंदी बहुत पसंद है।" उन्होंने एथनिक येलो कलर का सूट पहनकर फंक्शन में शिरकत की। दूसरी ओर, उनकी बहन करीना कपूर खान ने एक सिमरी लहंगा चुना।

करिश्मा और करीना रणबीर के कजिन हैं। रणबीर ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं, जबकि करिश्मा और करीना रणधीर कपूर और बबीता की बेटियां हैं।


अब फैंस को इंतजार है कि आज रणबीर की बारात में कपूर खानदान कैसे एंट्री करेगा। दिन की शुरुआत हल्दी की रस्म के साथ होगी और उसके बाद चूड़ा की रस्म होगी और फिर शादी की रस्में होंगी। बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।


Tags

Next Story