Animal फिल्म का प्री टीजर हुआ जारी, दुश्मनों से लड़ते नजर आए रणबीर कपूर

Animal Pre Teaser: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब एक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। बीते साल यह फिल्म चर्चा में आई थी। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों के बीच खासा बज बना हुआ है। इस बीच मेकर्स ने एनिमल फिल्म का प्री टीजर वीडियो (Animal Pre Teaser Video) शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर का जबरदस्त अवतार देखने को मिल रहा है।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (Ranbir Kapoor and Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म का प्री टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक्टर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों का आक्रोश जाहिर कर रहा है कि अब दुश्मनों की खैर नहीं होगी। इस वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग बज रहा है। तभी धोती कुर्ते की आउटफिट में एक जवान शख्स की एंट्री होती है, जो कुल्हाड़ी उठाकर सीधा दुश्मनों पर हमला कर देता है। आपने भी रणबीर कपूर को रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों में देखा होगा, लेकिन अब एक्टर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
रश्मिका मंदाना ने शेयर किया टीजर वीडियो
इस वीडियो को रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें बता दिया गया है कि फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। फिलहाल प्री टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका टीजर कितना खतरनाक होने वाला है। फिलहाल फैंस की एक्साइटमेंट इसे लेकर काफी ज्यादा बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: एनिमल के सेट से लीक हुआ Ranbir Kapoor का वीडियो, इस अंदाज में नजर आए एक्टर
रश्मिका मंदाना ने वीडियो को दिया ये कैप्शन
रश्मिका ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा कि क्या आप तैयार हैं। हम लोग शुरुआत करने जा रहे हैं। एनिमल को रिलीज होने में अब महज 2 महीने का समय बाकी है। 11 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों (Animal Release Date) में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। फिल्म में इनके अलावा बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी नजर आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS