खलनायक गाने पर संजू बाबा जैसा डांस करेंगे रणबीर कपूर, कर रहे हैं प्रैक्टिस

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |25 May 2017 10:36 PM IST
दर्शकों के लिए रणवीर कपूर का ये खलनायक अवतार काफी मजेदार सरप्राईज होगा।
रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक के लिए खासा मेहनत कर रहे हैं। वह संजू बाबा के जीवन को परदे पर उतारने के लिए जी जान लगा देना चाहते हैं। अब खबर है कि इस फिल्म में रणबीर संजय दत्त की सुपरहिट फ़िल्म 'खलनायक' के टाइटल ट्रैक पर डांस करते नजर आएंगे।
इस गाने की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली है। रणबीर ने इस गाने के लिए अपने को स्टार विक्की कौशल के साथ जमकर रिहर्सल भी की है। रणबीर संजय दत्त जैसे स्टेप और बॉडी लैग्वेज के लिए भी खूब मेहनत कर रहे हैं।
1993 में आई 'खलनायक' संजय दत्त के फ़िल्मी कॅरियर में सबसे अहम फ़िल्म थी क्योंकि इस फ़िल्म में पहली बार संजय ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। जिसके बाद इसी साल संजय को टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (टाडा) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।
फिलहाल संजय दत्त अपनी फ़िल्म 'भूमि' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। संजय की बायोपिक बन रही है जिसको लेकर वह काफी खुश है।
अभी कुछ दिनों पहले ही फ़िल्म के सेट से रणबीर की कुछ सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं जिसमें रणबीर बिल्कुल संजय दत्त जैसे दिख रहे थे। अब वहीं रणबीर संजय दत्त के जैसा खलनायक बनने के लिए भी मेहनत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- इस फिल्म से जीजा 'आयुष' को लॉन्च करेंगे सलमान खान
दर्शकों के लिए रणवीर कपूर का ये खलनायक रूप काफी मजेदार सरप्राइज होगा।
इस बायोपिक फ़िल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS