Randeep Hooda Wedding: शादी के बाद पहली बार लिन लैशराम के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए रणदीप हुड्डा, मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Randeep Hooda Wedding: शादी के बाद पहली बार लिन लैशराम के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए रणदीप हुड्डा, मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
X
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और एक्ट्रेस लिन लैशराम (Lin Laishram) शादी के बंधन में बंधने के बाद मुंबई लौट आए है। दोनों को गुरुवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पति-पत्नी के रूप में दोनों पहली बार पब्लिकली नजर आएं। जल्द ही वह मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन रखेंगे।

Randeep Hooda Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और एक्ट्रेस लिन लैशराम (Lin Laishram) शादी के बंधन में बंधने के बाद मुंबई लौट आए है। दोनों को गुरुवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पति-पत्नी के रूप में दोनों पहली बार पब्लिकली नजर आएं। जल्द ही वह मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन रखेंगे। इसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल, रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और एक्ट्रेस लिन लैशराम ने हाल ही में मणिपुर में मैतेई रिवाज से शादी रचाई है। दोनों ने शादी के बाद बेहद सिंपल लुक में नजर आएं। जहां रणदीप हुड्डा बेज रंग की पैंट के साथ सफेद शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं लिन लैशराम ने लाल रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाल सलवार सूट में लिन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उन्होंने न सिंदूर लगाया और न ही चूड़ा पहना था। वैसे दोनों की जोड़ी खूब जच रही है।



वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट के टर्मिनल के बाहर निकलते समय दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा है। इस दौरान उन्हें मीडिया में से कई लोगों ने शादी की बधाई भी दी। जिसका दोनों ने जवाब भी दिया और सभी का धन्यवाद किया। अपनी कार में बैठने से पहले रणदीप हुड्डा और लिन ने पैपराजी को कई पोज भी दिए।

29 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

बता दें कि 29 नवंबर यानी बुधवार को इंफाल के चुमाथांग शन्नापुंग रिसॉर्ट में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मैतेई रीति-रिवाज से शादी की है। रणदीप हुड्डा एक मणिपुरी दूल्हे के रूप में नजर आए थे। वहीं लिन एक पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस शादी में केवल दोनों के परिवार के लोग और कुछ रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।




ये भी पढ़ें- Sam Bahadur: सैम बहादुर देखने के बाद बोली कटरीना कैफ

Tags

Next Story