Randeep Hooda Wedding: शादी के बाद रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शेयर की पहली तस्वीर, लिखा- आज से हम एक हैं

Randeep Hooda Wedding: शादी के बाद रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शेयर की पहली तस्वीर, लिखा- आज से हम एक हैं
X
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस कपल ने 29 नवंबर को इंफाल में शादी कर ली है।

Randeep Hooda Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) 29 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। बॉलीवुड के इस कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। उनकी शादी मैतेई रीति-रिवाज से मणिपुर में हुई है।

दरअसल, रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- आज से हम एक हैं। तस्वीरों में आप देख सकती है कि रणदीप हुड्डा एक आदर्श मणिपुरी दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं लिन लैशराम एक पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में तैयार हुईं है। दोनों के फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक रणवीर को किसी बॉलीवुड सेलेब्स ने शादी की बधाई नहीं दी है। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने इंफाल के पश्चिम के लंगथाबल स्थित चुमथांग सनापुंग में शादी की है। वे 27 नवंबर को इंफाल पहुंचे। मंदिरों में आशीर्वाद लेने के बाद, लिन और रणदीप ने मोइरांग और लोकटक झील में एक राहत शिविर का दौरा भी किया था।


तीन साल से लिन लैशराम को डेट कर रहे रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड उनसे करीब 10 साल छोटी हैं। रणदीप जहां 47 साल के हैं, तो वहीं लिन 37 साल की हैं। दोनों एक-दूसरे को करीब 3 साल डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तब सामने आईं जब दोनों को साथ में दिवाली मनाते देखा गया था। इसके अलावा दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वेकेशन मनाते हुए भी स्पॉट किया गया था।

ये भी पढ़ें- Randeep Hooda wedding: लिन लैशराम संग 7 जन्मों के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा

Tags

Next Story