सहारनपुर हिंसा पर रणदीप हुड्डा का चौंकाने वाला बयान, दी ये हिदायतें

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |28 May 2017 7:10 PM IST
रणदीप हुड्डा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है।
देश में बढ़ रहीं जातीय और सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर बॉलीवुड भी मुखर हो चला है। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने लोगों को काफी हिदायतें दी हैं।
रणदीप ने पोस्ट में हिन्दू, मुसलमान, दलित, जैन सभी धर्मों के लोगों को एक खास मैसेज दिया है।
यह भी पढ़ें- रामगोपाल ने मरने से पहले आखिरी बार किया ट्वीट
रणदीप ने लिखा है कि 'अगर आप मुस्लिम हैं और अचानक आपको लगने लगा है कि जिस देश में आप हजारों सालों से रह रहे हैं वहां आप महफूज नहीं रह गए हैं, अगर आप दलित हैं और आपको लगता है कि आपको बेइज्जत किया जा रहा है, अगर आप हिंदू हैं और आपको लगने लगा है कि सब गाय काट रहे हैं, आप जैन हैं और आपको लगने लगा है कि आपकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ होने लगा है, अगर आप पंजाबी हैं और सोचते हैं कि सभी ड्रग्स ले रहे हैं तो केवल एक काम कीजिए।
मत देखिए न्यूज चैनल और छोड़ दीजिए सोशल मीडिया।
रणदीप हुड्डा ने आगे लिखा है, 'आप सोशल मीडिया छोड़ दें, न्यूज चैनल तो बिल्कुल ना देंखें और अपने चारों तरफ अपने उन दोस्तों से जुड़ें जो अलग जाति और मजहबों से हैं।
आपको महसूस होगा कि आप दुनिया के सबसे अच्छे देशों में से एक में रहते हैं।' रणदीप ने शनिवार दोपहर को ये पोस्ट लिखी है।
रणदीप की इस पोस्ट को सहारनपुर में हुई है जातीय हिंसा के परिपेक्ष्य में देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पिछले कई दिनों से लगातार ठाकुर और दलितों के बीच हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। जिससे क्षेत्र में तनाव हैं।
वहीं इससे पहले भी रणदीप कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रथख चुके हैं। रणदीप की इस पोस्ट को काफी सराहा जा रहा है। लोग रणदीप की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं न्यूज चैनल इसे गलत ठहरा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS