रणवीर सिंह ने शेयर किया 83 का नया पोस्टर, जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म और ट्रेलर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इधर रणवीर अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की शूटिंग में बिजी हैं, उधर एक्टर की एक और फिल्म '83' की रिलीज डेट (83 release date) सामने आ गई है। थोड़े दिनों पहले रणवीर ने इस फिल्म का टीजर शेयर (83 teaser) कर '83' की रिलीज डेट और फिल्म से जुड़ी बाकी कि जानकारी को शेयर किया था। तो अब एक्टर ने इस फिल्म से एक नया पोस्टर शेयर किया है।
रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Ranveer Singh Instagram) से '83' का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ' "जैसे लोग कहते हैं, एक बार सफलता का स्वाद चख लो... तो जुबान को और चाहिए।"- कपिल देव, 1983। #83 ट्रेलर के लिए 2 दिन। 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। 3डी में भी। #ThisIs83' एक्टर ने अपना ये पोस्ट कुछ ही देर पहले शेयर किया है और महज आधे घंटे में इस पर लाखों लाइक्स आ गए हैं।
रणवीर सिंह की ये फिल्म फेमस भारतीय क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) और 1983 के वर्ल्ड कप (1983 World Cup) की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को कबीर खान (Kabir Khan) ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव का रोल करते हुए नजर आएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उनकी पत्नी रोमी भाटिया (Romi Bhatia) का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में हार्डी संधु, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, निशांत दहिया और साहिल खट्टर भी नजर आनें वाले हैं। रणवीर सिंह की '83' फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिन्दी, तमिल, तेलुगू सहित कई भाषाओं में 3डी इफेक्ट्स के साथ रिलीज की जाएगी। वहीं इसका ट्रेलर आज से दो दिन बाद 30 तारीख को रिलीज किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS