नए साल के पहले दिन शर्टलेस दिखे रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन, किलर लुक के फैंस हुए दीवाने

नए साल के पहले दिन शर्टलेस दिखे रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन, किलर लुक के फैंस हुए दीवाने
X
बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी शर्टलेस तसवीर शेयर की है। लोग तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

नए साल (New Year 2022) के पहले दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सेलेब्स फैंस के लिए पोस्ट करना नहीं भूलते हैं। वे अपने फैंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी शर्टलेस तसवीर शेयर की है। लोग तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।अपने पसंदीदा और आइडियल एक्टर को इस रूप में देखना फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन फोटोज ने तहलका मचा दिया है।

रणवीर सिंह तस्वीर में शॉर्ट्स पहने और सनग्लासेस लगाए नजर आ रहे हैं। रणवीर का यह कूल लुक लोगों को दीवाना बना रही है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- "मेरी बाकी की जिंदगी का पहला दिन।"इसके साथ ही उन्होंने #हैप्पी न्यू ईयर भी लिखा है।

वहीं इससे पहले ऋतिक रोशन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लोगों को नए साल की बधाई भी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "चलो अचे से जीते हैं।"

ऋतिक के फोटो ने बनाया बिग बॉस फेम कविता कौशिक को दीवाना

ऋतिक के इस किलर लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस फेम कविता कौशिक ने ऋतिक के इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "मतबल....क्या करूं? पति को टीले से धक्का दे दूं क्या?" एक्टर्स के इन शर्टलेस तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन भी तेजी से आ रहे हैं। तस्वीरों को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं। फोटोज पर लाइक और कमेंट लगातार जारी है।

Tags

Next Story