Video: नोरा का कातिलाना अंदाज देख फिदा हुए रणवीर सिंह, धमाकेदार डांस से स्टेज पर लगा दी आग

Video: नोरा का कातिलाना अंदाज देख फिदा हुए रणवीर सिंह, धमाकेदार डांस से स्टेज पर लगा दी आग
X
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह टीवी पर आने वाले 'डांस दीवाने जूनियर्स' (Dance Deewane Juniours) के सेट पर पहुंचे। स्टेज से रणवीर सिंह और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के एक डांस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। 13 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज किया गया है जिसमें एक्टर अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह टीवी पर आने वाले 'डांस दीवाने जूनियर्स' (Dance Deewane Juniours) के सेट पर पहुंचे। स्टेज से रणवीर सिंह और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के एक डांस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

एक्टर यहां अपने मस्ती भरे अंदाज में खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं सेट से कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लेकिन वायरल हो रही वीडियो में एक ने तो मानो आग ही लगा दी है। दरअसल शो में जज के तौर पर नजर आने वाली नोरा फतेही अपने फेमस गाने 'गर्मी' पर रणवीर सिंह के साथ सेक्सी ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

रणवीर और नोरा डांस करते हुए जबरदस्त लग रहे हैं और दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री काफी शानदार है। वीडियो में पहले नोरा फतेही अपने सिग्नेचर स्टेप्स करती नजर आती हैं और तभी अचानक रणवीर सिंह की एंट्री होती है। फिर दोनों इस गाने के फेमस हुक स्टेप्स मंच पर लेटकर डांस करते नजर आते हैं। 'स्ट्रीट डांसर' की अभिनेत्री एक सीक्विन बॉडीकॉन ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थी, जबकि रणवीर सिंह गुलाबी पेंट और एक मल्टीकलर शर्ट में बहुत कूल लग रहे थे।

फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा बोमर ईरानी, ​​शालिनी पांडे और रत्ना पाठक शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक गांव में लड़कियों से ज्यादा लड़कों को तवज्जो दी जाती है। इतना ही नहीं जब एक गांव में लड़कियां होती हैं तो उन्हें मार दिया जाता है। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Tags

Next Story