रणवीर सिंह का अतरंगी अवतार देख शौक में फैंस, बोले ढंग के कपड़े पहनो घरवालें कुछ कहते नहीं क्या

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक्टिंग तो एकदम जबरदस्त है ही लेकिन एक चीज ऐसी और है जिसके चलते रणवीर अक्सर चर्चा में रहतें हैं। वो चीज है एक्टर का लुक, रणवीर अपने लुक को लेकर फैंस के बीच छाए रहते हैं। उनके लुक पर कई तरह के मीम भी बनते रहते हैं। लेकिन हाल ही में आयी रणवीर की नई फोटोज़ को देखकर यह ही लगता है कि उन्हें इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है।
हाल फिलहाल में रणवीर ने अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन फोटोज में रणवीर एक बार फिर अपने अतरंगी अवतार में नजर आए हैं। इन फोटोज में रणवीर को देखकर फैंस शौक में आ गए हैं। इन फोटोज में रणवीर ने ब्लू कलर का ट्रैक का सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड की भारी ज्वैलरी भी कैरी कर रखी है। इसके अलावा आप फोटोज में रणवीर सिंह के लंबे बालों को भी देख सकते हैं, जो लॉन्ग हेयर विग के कारण हैं। रणवीर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इतना ही नहीं लोग पोस्ट पर कॉमेंट कर के अपने रिएक्शन भी दे रहें हैं। एक यूजर ने पहले मराठी में कुछ कॉमेंट किया। जिसके बाद उसे हिंदी में समझाते हुए फैन ने लिखा, "अरे बाबा थोड़े ढंग के कपड़े पहना कर। घरवालें कुछ नहीं बोलते क्या तेरे को।" इस के अलावा रणवीर की इन अतरंगी फोटो पर फैंस ने अतरंगी कॉमेंट्स भी किये हैं। इस पोस्ट को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
आपको बता दें रणवीर सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में आयी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' (Band Baaja Baaraat) से की थी। इसके बाद रणवीर ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। रणवीर अब जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वालें हैं। इस फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। इसके अलावा 'जयेश भाई जोरदार', 'सूर्यवंशी' और 'सर्कस' जैसी कई फिल्मों में दिखायी देंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS