रणवीर सिंह ने शेयर किया पसीने से तर शर्टलेस फोटो, पूजा हेगड़े ने दिया मजेदार रिएक्शन

रणवीर सिंह ने शेयर किया पसीने से तर शर्टलेस फोटो, पूजा हेगड़े ने दिया मजेदार रिएक्शन
X
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी शर्टलेस सेल्फी शेयर की है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। एक्टर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ टच में बने रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने बाथरूम से एक हॉट फोटो शेयर की है, जिस पर सेलेब्स ने भी अपने रिएक्शन दिए हैं।

रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी शर्टलेस सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) के एक्टर रणवीर सिंह सिर से लेकर के पांव तक पसीने में भीगे हुए हैं। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में अपने फैंस से इस पसीने का कारण पूछा है। रणवीर ने सवाल पूछते हुए कैप्शन में लिखा है, "रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं?

A. वो अभी अभी स्टीम रूम से निकले हैं

B. उनका आज रात टेलिवीजन डेब्यू है

C. उनकी जिस्मानी गर्मी ज्यादा है

D. वो हॉट योगा का प्रयास कर रहे हैं"


रणवीर की इस फोटो को अबतक लगभग 1 मिलियन लोग लाइक कर चुकें हैं। इसके साथ ही रणवीर की इस पोस्ट पर मनीष पॉल, सिद्धांत कपूर और मनीष गांधी जैसे कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। इसके अलावा रणवीर सिंह की इस फोटो पर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने एक मजेदार कमेंट किया है। एक्टर की इस फोटो पर रिएक्ट करते हुए पूजा ने कमेंट में लिखा, "टॉवेल गिर रहा है पम्मी ध्यान रखना।" बता दें कि रणवीर सिंह, 'द बिग पिक्चर' (The Big Picture) शो के साथ अपना टीवी डेब्यू कर रहे हैं। रणवीर का ये टीवी शो आज 16 अक्टूबर की रात 8 बजे से हर शनिवार कलर्स टीवी (Colors TV) पर टेलीकास्ट होगा।

Tags

Next Story