'शाहरुख का नाम लेकर आपने बढ़ा दी मेरी शोभा...' किंग खान से तुलना होने पर खुश हुए रणवीर सिंह

Ranveer Singh Statement: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) की वजह से मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सर्कस मूवी में फिल्म इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक स्टार शामिल हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस इवेंट की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इनमें से ही एक रणवीर का वीडियो भी है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर से किंग खान से जुड़ा एक सवाल पूछा गया।
शाहरुख को देख बने रणवीर एक्टर
फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक रणवीर सिंह सर्कस फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट में रेड कलर की ड्रेस पहनकर पहुंचे। फैंस की नजरें एक्टर की लुक से चाहकर भी नहीं हट सकीं। इसके अलावा रणवीर सिंह अपने बेहद अलग अंदाज से जवाब देने के तरीके की वजह से भी मीडिया की लाइमलाइट का हिस्सा बन गए। रणवीर ने शाहरुख से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, 'आपने मेरी शोभा बढ़ा दी किंग खान के साथ मेरा नाम लेकर। उन्हें देखकर ही हमने कभी सोचा था कि हम भी एक्टर बनेंगे। शाहरुख खान आज किंग नहीं बने हैं, उन्होंने अपने लंबे करियर की बदौलत बॉलीवुड के किंग का नाम कमाया है।'
वायरल हुई रणवीर सिंह की वीडियो
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की यह वीडियो खूब वायरल हो रही है। रणवीर की बातों को सुनकर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी खुश नजर आ रही है। रोहित शेट्टी भी रणवीर के बयान को सुनने के बाद हंसने लगते हैं। SRK के फैंस तो रणवीर के कमेंट पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी सर्कस फिल्म
सर्कस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें लीड एक्टर की लिस्ट में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा हैं। वहीं दोनों ही दोहरी भूमिकाओं में नजर आते हैं। सर्कस में बतौर लीड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। कुछ अन्य कलाकारों में टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी, अश्विनी कलसेकर और व्रजेश हिरजी भी शामिल है। फिल्म दिसंबर महीने में क्रिसमस के दिन रिलीज होने वाली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS