रेखा की रईसी की है दुनिया दीवानी, जानें एवरग्रीन ब्यूटी की कितनी है नेट वर्थ

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा (Rekha) फिल्मों में भले ही एक्टिव न हो लेकिन वह आज भी खूबसूरती के मामले में सभी यंग एक्ट्रेस के लिए एक कड़ी टक्कर हैं। उनकी खूबसूरती के चाहने वालों की लिस्ट लम्बी है जो एक्ट्रेस को दुनिया की टॉप अभिनेत्रियों में से एक बनाया है। रेखा का पूरा नाम रेखा गणेशन था जो अपनी अदाकारी से फैंस के बीच रेखा के नाम से पॉपुलर हो गयी। रेखा का नाम सुनते ही एक्ट्रेस की तस्वीर सभी के जहन में उतर जाती है।
एक्टिंग और स्टाइल के लिए पॉपुलर हैं रेखा
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अपनी एक्टिंग और स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया है और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है। बेशक रेखा ने फिल्मों से ब्रेक लिया है लेकिन वे कई इवेंट्स में नजर आती हैं। वह अपनी साड़ियों और गहनों के लुक के लिए जानी जाती हैं। हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं। रेखा को बॉलीवुड में 50 साल से भी ज्यादा समय हो गया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 190 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा की कुल संपत्ति करीब 40 मिलियन डॉलर है। वहीं इंडियन करेंसी में बात करें तो रेखा करीब 25 अरब रुपये की मालकिन हैं।
कई बंगले और लग्जरी कारों की मालकिन हैं रेखा
रेखा मुंबई के बांद्रा स्थित अपने बंगले में रहती हैं। फरहान अख्तर और शाहरुख खान उनके पड़ोसी हैं। जिसकी कीमत करोड़ो में है इसके अलावा उनके पास मुंबई में कई जगह और साउथ में भी प्रॉपर्टी है जो उन्होंने किराए पर दी है। रेखा को अक्सर इवेंट्स और स्टोर ओपनिंग के लॉन्च पर देखा जाता है। इसके साथ ही वह रियलिटी शो में बतौर स्पेशल गेस्ट भी आती हैं। रेखा अपने समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। वहीं रेखा के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास ऑडी ए3, होंडा सिटी, बीएमडब्ल्यू और एसयूवी जैसी कई गाड़ियां हैं। रेखा के पास गाड़ियों के साथ-साथ महंगी साड़ियों और ज्वैलरी का भी कलेक्शन है।
बाल कलाकार के रूप में किया था अभिनय की शुरुआत
रेखा ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में 1966 में तेलुगु फिल्म रंगुला रत्नम से किया। इस फिल्म ने तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। चार साल बाद रेखा ने फिल्म सावन भादों में अभिनय की शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने करियर के दौरान उन्होंने 180 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
कई अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं रेखा
रेखा ने एक बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने 1981 की उमराव जान में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। रेखा को 2010 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनकी कुछ फ़िल्मों में डबल क्रॉस, धर्म, समझौता, मां, सेंसर और सुपर नानी शामिल हैं। 2001 में रेखा को बॉम्बे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2012 में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी के पुरस्कारों में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष पुरस्कार भी जीता।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS