रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, इस वजह से दोनों ने एक-दूसरे से नहीं की थी 20 साल तक बात!

रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, इस वजह से दोनों ने एक-दूसरे से नहीं की थी 20 साल तक बात!
X
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने जब शत्रुघ्न सिन्हा को देखा तो उन्होंने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी इस सादगी ने उनके फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Entertainment News: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) अक्सर चर्चा में रहती हैं। 69 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती से उन्होंने अपने फैंस के दिल में जगह बनाई हुई है। हाल ही में रेखा ने कुछ ऐसा कर दिया। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में छा गई हैं और उनकी काफी तारीफ हो रही है।

दरअसल, आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स की शादी के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्ती पहुंची। इस समारोह में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी पत्नी, बेटी सौनाक्षी सिन्हा के साथ पहुंचे थे। रेखा ने जब शत्रुघ्न सिन्हा को देखा तो उन्होंने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उनकी इस सादगी ने उनके फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम से भी बात की और शत्रुघ्न के परिवार के साथ कई पोज देते हुए नजर आईं। रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा अनुपम खेर, राकेश रोशन, ऋतिक रोशन समेत कई एक्टर इस समारोह में शामिल हुए थे।

20 साल तक एक-दूसरे से नहीं की थी रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा ने बात

रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा ने 'खून भरी मांग' समेत कई फिल्मों में काम किया है। खबरों की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा के बीच इस फिल्म में विवाद हो गया था। जिसकी वजह से दोनों ने एक-दूसरे 20 साल का बाद नहीं की थी। वहीं रेखा और शत्रुघ्न की पत्नी पूनम की दोस्ती काफी पक्की है। शत्रुघ्न और रेखा के कोल्ड वॉर का असर उनकी दोस्ती के बीच आ रहा था। जिसके बाद पूनम ने उनका पैचअप कराया और दोनों ने अपनी पुरानी बातों को भूलाकर फिर से बातचीत शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- ट्रोलिंग के बाद Deepika Padukone ने हेटर्स को दिया करारा जवाब

Tags

Next Story