मोस्ट डिजायरेबल वुमन बनी रिया चक्रवर्ती , दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी लिस्ट में रह गयी इतना पीछे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को काफी ट्रोल किया गया था। पिछला साल रिया का बहुत बुरा बीता था। वह एक्टर सुशांत की मौत और ड्रग्स केस में हवालात भी जा चुकी हैं। इतना ही नहीं इन केस के चलते ही रिया के हाथ से कई फिल्में भी चली गईं थी। लेकिन अब रिया को लेकर के एक नई खबर सामने आ रही हैं। दरअसल 'द टाइम्स' (The Times) ने टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन 2020 (Most Desirable Woman 2020) की लिस्ट बाहर कर दी है। इस लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया कि जो पिछले साल खबरों में रहें थे। इस लिस्ट में नामों का चुनाव के लिए ऑनलाइन पोल में हुई वोट्स के जरिए हुआ है।
टाइम्स की इस मोस्ट डिजायरेबल वुमन की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती का नाम टॉप पर हैं। रिया ने कई सिलेब्स को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई है। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद से ही रिया पिछले साल काफी चर्चा में रहीं जिसका उन्हें अब फायदा हुआ हैं। बता दें कि रिया दिवंगत एक्टर सुशांत की गर्लफ्रेंड थी इस कारण से वह चर्चा का विषय बनी हुई थी। लोग यह मान रहे थे कि रिया का सुशांत की मौत के साथ कुछ तो कनेक्शन हैं। शायद इसी कारण वह खबरो में लगातार रहीं।
लेकिन अब रिया का टॉप 50 की लिस्ट में शामिल किया जाना उनके लिए बहुत खुशी की बात हैं। रिया ने इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और दिशा पाटनी (Disha Patani) को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एडलिन कैस्टेलिनो, नंबर 3 पर दिशा पाटनी, नंबर 4 पर कियारा आडवाणी और नंबर 5 पर दीपिका पादुकोण हैं। इसके अलावा लिस्ट में कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, अनुप्रिया गोएनका, रूही सिंह और आवित्रि चौधरी, छठी, सातवीं, आठवीं, नौंवी और दसवें स्थान पर हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS