ऋचा चड्ढा ने सेना का किया अपमान!, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, जानिये पूरा मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस, अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस बीच ऋचा अपने एक ट्वीट की वजह से मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिससे वे यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक्ट्रेस ने आखिर क्या लिखा, यह हम यहां बताने जा रहे हैं।
ऋचा चड्ढा ने लिखी यह बात
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हाल ही में एक ट्वीट शेयर कर कहा था, 'भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए बिल्कुल तैयार है।' वहीं, एक्ट्रेस ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, 'गलवान हाय कह रहा है।' मगर ऋचा के ये तीन शब्द लोगों को पसंद नहीं आए। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते हुए सेना का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।
Richa Chadha trolled on social media for tweeting about Galwan incident
— ANI Digital (@ani_digital) November 24, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/MyzzCCrECH#RichaChadha #Galwan pic.twitter.com/mrbreMOwfQ
विवाद में पड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री
फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर स्टार किसी ना किसी वजह के चलते ट्विटर पर अक्सर ट्रोल होते रहते हैं, लेकिन सेना से जुड़े कथित तौर पर विवादित बयान के चलते भाजपा के कुछ नेताओं ने भी ऋचा की निंदा की है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपमानजनक ट्वीट को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। हमारी सेना का अपमान करना बिल्कुल भी सही बात नहीं है।' इसके अलावा यूजर्स भी गलवान घाटी को लेकर दिए ऋचा के बयान की खूब आलोचना कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बाद में सेना को लेकर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली। दरअसल एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट पर जाहिर की गई नाराजगी को ध्यान में रखते हुए लोगों से माफी मांगी है।
"Nation wants her to apologize," says BJP leader Ram Kadam on Richa Chadha's Galwan tweet
— ANI Digital (@ani_digital) November 24, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/vFkBUEpTBM#RichaChadha #Galwan #RamKadam pic.twitter.com/bUH8WSWqkR
साल 2020 में गलवान में हुई थी हिंसक झड़प
बता दें कि साल 2020 में भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में एक हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद से ही भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण स्थिति कायम है। इसी वजह से चीन को बीच में लाने के चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस की क्लास लगा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS