एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने पहली बार दिखाया बेबी बंप, यूजर्स बोले- आपको लड़का ही होगा

Rubina Dilaik flaunted her baby bump for the first time : टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (rubina dilaik) जल्द ही मां बनने वाली है। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। वह पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। उनके साथ उनके पति (Rubina Dilaik husband) अभिनव शुक्ला भी थे। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद उन्हें पहली बार पब्लिकली देखा गया।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रुबीना ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते दिखा दी। उन्होंने सफेद रंग का टॉप और ब्लैक प्रिंटेड पैंट पहनी हुई थी। एक्ट्रेस ने पैपराजी से बात की और अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने पति के साथ किसी रेस्टोरेंट में गई थी। वह पैपराजी को बॉय बोलकर अपनी कार में बैठकर चली जाती है। वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हेैं। वह रुबीना को देखकर काफी खुश हैं। कुछ फैंस तो ये भी बोलते नजर आ रहे हैं कि आपको बेबी ब्वॉय होगा पक्का।
बता दें कि अभिनव शुक्ला और रुबीना ने साल 2018 में एक-दूसरे से शादी की थी। दोनों को लेकर पहले खबरें आ रही थी कि इनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके बाद रुबीना और उनके पति बिग बॉस 17 में नजर आए थे। शो में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था। बात तलाक तक पहुंच गई थी। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। अब दोनों के बीच सब ठीक है। रुबिना अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही है।
ये भी पढ़ें-
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS