बेटे संग देश छोड़ने को मजबूर हुईं मिस यूक्रेन, दर्द बयां करते हुए की मदद की अपील

बेटे संग देश छोड़ने को मजबूर हुईं मिस यूक्रेन, दर्द बयां करते हुए की मदद की अपील
X
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है (russia ukraine conflict) और लोग देश छोड़ने को मजबूर हैं। बर्बरता से बचने के लिए परिवारों के साथ लोग पैदल ही पलायन कर रहे हैं। इस बीच मॉडल और पूर्व मिस यूक्रेन वेरोनिका डिडुसेन्को (Veronika Didusenko) अपने 7 साल के बेटे के साथ कीव (Kiev) से बाहर निकल गयी हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है (russia ukraine conflict) और लोग देश छोड़ने को मजबूर हैं। बर्बरता से बचने के लिए परिवारों के साथ लोग पैदल ही पलायन कर रहे हैं। इस बीच मॉडल और पूर्व मिस यूक्रेन वेरोनिका डिडुसेन्को (Veronika Didusenko) अपने 7 साल के बेटे के साथ कीव (Kiev) से बाहर निकल गयी हैं। इस दौरान उन्हें बहुत कष्ट का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस बारे में बताया कि यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान तेज होने के कारण आश्रयों में डरी हुई मां और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं।

2018 में मिस यूक्रेन का ताज पहनने वाली डिडुसेंको ने मंगलवार को महिला अधिकार वकील ग्लोरिया एलेड के साथ आयोजित लॉस एंजिल्स प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, "इस जंग में लड़ रहे कुछ शहर मानवीय तबाही के कगार पर हैं, लेकिन वे हार नहीं मान रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जिस दिन रूसी सैन्य बलों ने पहली बार हमला किया और कीव की ओर बढ़ा हम देश को छोड़ दिए।" डिडुसेंको ने कहा कि वह हजारों पलायन करने वालों के साथ ट्रैफिक जाम के बीच पैदल शहर से बाहर निकलने की कोशिश की। उन्होंने कहा, युक्रेन की सीमा तक का सफ़र कोई जगह नहीं थी जहां सायरन या बमबारी की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी।"

उन्होंने खुलासा किया कि अमेरिका पहुंचने के लिए चार अन्य देशों की यात्रा करनी पड़ी। डिडुसेंको ने कहा, "फिलहाल, लाखों यूक्रेनी बच्चे और उनकी मां मेट्रो स्टेशनों और आश्रयों में हर आवाज पर कांप रहे हैं।" मिस यूक्रेन के पास अमेरिका के लिए वीजा था। लॉस एंजिल्स जाने से पहले वह अपने बेटे को स्विट्जरलैंड में एक दोस्त के साथ छोड़ कर आई। डिडुसेंको ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी शक्तियों से रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि "यूएस वीजा अधिकारी वीजा नीति में छूट दें ताकि यूक्रेन‍ियंस की जान बन सके।"

Tags

Next Story