यूक्रेन-रूस जंग : प्रियंका चोपड़ा ने Ukraine के हालात को बताया भयावह, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूक्रेन-रूस जंग : प्रियंका चोपड़ा ने Ukraine के हालात को बताया भयावह, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
X
रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukrain War) लगातार तेज है। युक्रेन के कई सैन्य ठिकाने को रूस ने तबाह कर दिया है और यूक्रेन पर मिसाइल हमले लगातार जारी हैं। इस बीच ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक वीडियो शेयर कर यूक्रेन की स्थिति को भयावह बताया है और लोगों के लिए मदद की अपील की है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukrain War) लगातार तेज है। युक्रेन के कई सैन्य ठिकाने को रूस ने तबाह कर दिया है और यूक्रेन पर मिसाइल हमले लगातार जारी हैं। इस बीच ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक वीडियो शेयर कर यूक्रेन की स्थिति को भयावह बताया है और लोगों के लिए मदद की अपील की है। हर मुद्दे पर खुलकर बोलने वाली देसी गर्ल ने इस जंग पर चिंता व्यक्त की है और इसे दुनिया के लिए खतरा बताया है।

प्रियंका ने इन्स्टा पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "यूक्रेन में सामने आ रहे हालात भयावह हैं। निर्दोष लोग अपने जीवन और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए डर में जी रहे हैं, जबकि अकारण हिंसा के साथ-साथ निकट भविष्य की अनिश्चितता को नेविगेट करने की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ सकता है, लेकिन यह एक परिणामी क्षण है जो दुनिया भर में फ़ैल सकता है। इस जंग में बेगुनाह जिंदगियां रह रही हैं जो बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। यूक्रेन के लोगों की सहायता करने के तरीके के बारे में मेरे बायो में लिंक पर जानकारी दी गई है।"

एक्ट्रेस द्वारा जारी वीडियो काफी इमोशनल है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वहन के लोग छिपने के लिए अंडरग्राउंड हो गए हैं। उनके पास खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं है। विडियो में एक औरत कहती है कि वह आज की रात यही अंडरग्राउंड रहेंगी। जब उनसे पुचा गया कि क्या आपके पास खाने के लिए कुछ है तब उन्होंने दिखाया जिसमें सिर्फ आधा बोतल पानी और कुछ स्नैक्स के पैकेट ही थे।

वहीं आम लोगों के बीच मसीहा बने सोनू सूद ने भी सरकार से इस मुद्दे को गम्भीरता से लेने और मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "18000 भारतीय स्टूडेंट्स और कई परिवार यूक्रेन में फंसे हुए हैं। मुझे उम्मीद है सरकार उन्हें वापस लाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। मैं भारतीय एंबेसी से फंसे लोगों को निकालने का वैकल्पिक मार्ग खोजने की अपील करता हूं और उनकी सलमाती की दुआ करता हूं।"

Tags

Next Story