आखिर क्यों रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूजर्स बोले- बॉबी देओल के पास है सॉल्यूशन, देखें वायरल वीडियो

आखिर क्यों रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूजर्स बोले- बॉबी देओल के पास है सॉल्यूशन, देखें वायरल वीडियो
X
रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine war) के बीच तनातनी जारी है और इस युद्ध को दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। एक तरह जहां घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस जंग को लेकर टिप्पणी करने में पीछे नही रह रहे हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल को रूस-युक्रेन युद्ध से जोड़ा है और उन्हें मसीहा बता रहे हैं।

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine war) के बीच तनातनी जारी है और इस युद्ध को दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। एक तरह जहां घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस जंग को लेकर टिप्पणी करने में पीछे नही रह रहे हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल को रूस-युक्रेन युद्ध से जोड़ा है और उन्हें मसीहा बता रहे हैं। दरअसल ट्विटर यूजर ने फिल्म 'प्लेयर' (Player) से बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है।

इस क्लिप को मशहूर पेज बॉबीवुड से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, "यह उस समय का वीडियो है जब बॉबी देओल ने अकेले ही रूसी आर्मी को हैंडल कर लिया था।" वीडियो अब ट्विटर पर लगातार वायरल हो रहा है और यूजर्स उन्हें 'लॉर्ड बॉबी' करार दे रहे हैं। अगर वीडियो को देखें तो इसमें बॉबी रूसी सैनिकों से लदी एक ट्रेन की खिड़कियों के ऊपर स्मोकस्क्रीन बनाकर रूसी सेना को धोखा देते दिख रहे हैं।

इस वीडियो क्लिप को युजर्स लगातार शेयर कर रहे हैं और भरकर कमेन्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मेरे सूत्र कह रहे हैं कि यूक्रेन पहले से ही बॉबी के संपर्क में है।" एक अन्य यूजर ने "अगर यह अकाउंट नहीं होता तो मैं किंग बॉबी की महानता को कभी नहीं जान पाता! हर चीज के लिए एक क्लिप है। वह बॉलीवुड के सिम्पसन हैं वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "जादूगर बॉबी सरकार।" फिल्म प्लेयर्स की बात करें तो यह साल 2012 में आई थी जो दर्शकों के बीच कमाल नही दिखा पायी थी। लेकिन मौजूदा समय में यह वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी के अलावा रणबीर कपूर, अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा भी होंगे।


Tags

Next Story