प्रियंका चोपड़ा पर भड़के भाईजान, सोशल मीडिया पर कह दी इतनी बड़ी बात

'भारत' (Bharat) फिल्म पहले प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) को ऑफर हुई थी लेकिन प्रियंका ने फिल्म में काम करने इंकार कर दिया था। उस वक्त प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) ने फिल्म न करने के पीछे उनकी शादी को वजह बताया था। इस वजह से सलमान (Salman Khan) और प्रियंका (priyanka chopra) के रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ गई थी। हालाँकि सलमान ने पब्लिकली ऐसा कुछ नही कहा लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से ये साफ हो गया कि सलमान ने प्रियंका को अभी तक माफ नही किया है।
हाल ही में फिल्म 'भारत' (Bharat) की स्टारकास्ट सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'ट्विटर' पर अपने फैन्स के लिए लाइव इंटरव्यू रखा था। ट्विटर पर फैन्स और स्टार सवाल-जवाब कर रहे थे लेकिन इस ट्विटर इंटरव्यू के दौरान स्तिथि उस वक्त पूरी तरह बदल गई जब सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पर कमेंट कर दिया।
एक फैन कैटरीना कैफ को पुछा कि इस रोल के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी । तो कैटरीना कैफ ने बताया कि उन्हें दो महीने तक इसके लिए तैयारी करनी पड़ी क्योंकि फिल्म में उम्र के कई पड़ाव दिखाए गये हैं, कटरीना अपनी बात खत्म कर पाती उससे पहले ही सलमान ने कैटरीना कैफ को बीच में ही काटते हुए बोला 'प्रियंका ने ज्यादा टाइम नहीं दिया हमको', सलमान का इतना कहना था कि सभी का रिएक्शन बदल गया।
बॉलीवुड में ये बात सभी जानते हैं कि अगर एक बार सलमान किसी से नाराज हो जाये तो उसको सलमान जल्दी माफ़ नही करते क्यूंकि भाईजान का गुस्सा जल्दी शांत नही होता। विवेक ओबरॉय इसका जीता जागता उदाहरण है। कई बार माफी मांगने के बावजूद भी उन्हें सलमान ने आजतक माफ नही किया है। अब प्रियंका पर सलमान का गुस्सा कब शांत होता है ये तो वक्त ही बताएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS