Salman Khan: भाईजान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, यहां जाने पूरी डिटेल्स

Salman Khan: भाईजान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, यहां जाने पूरी डिटेल्स
X
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के बर्थडे को लेकर फैंस के बीच खास क्रेज देखने को मिलता हैं। इस बार भाईजान के जन्मदिन पर लोगों को एक खास तोहफा भी मिलने वाला है।

Salman Khan Birthday Special: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी एक्टिंग की बदौलत एक खास जगह लोगों के दिलों में बना चुके हैं। 27 दिसंबर को एक्टर का जन्मदिन है। भाईजान के बर्थडे का दिन उनके फैंस के लिए भी बेहद खास होता है। हर बार की तरह सलमान अपने फैंस से मुलाकात जरूर करने वाले हैं। इस बार सलमान ने अपने बर्थडे का खास तोहफा लोगों को दिया है। आप जानते होंगे कि फैंस के चुलबुल पांडे बीइंग ह्यूमन (Being Human) ब्रांड को चलाते हैं। इस बार उनकी मर्चेंडाइस बीइंग ह्यूमन भाईजान के जन्मदिन के मौके पर 50% की छूट दी जाएगी।

सलमान ने फैंस को दिया जन्मदिन का गिफ्ट

सलमान खान के जन्मदिन (Salman Khan Birthday) के खास मौके पर बीइंग ह्यूमन की ओर से उनके कलेक्शन पर खास डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। खैर, फैंस के बीच सबसे ज्यादा क्रेज तो बर्थडे के दिन अपने पसंदीदा एक्टर सलमान खान की एक झलक पाने को लेकर देखने को मिलता है। फिल्मी करियर (film career) पर बात करें तो सलमान ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी है। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस से लेकर डेब्यू करने वाली तमाम एक्ट्रेस के साथ सलमान ने काम किया है। उनका नाम अक्सर कई एक्ट्रेस के साथ जोड़कर देखा गया। मगर बावजूद इसके आज भी एक्टर अकेले ही जीवन बीता रहे हैं।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

साल 2023 में भी सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) और 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) रिलीज होने वाली है। हाल ही में सलमान ने अपनी एक फिल्म की शूटिंग पूरी करने की घोषणा भी की थी। लेकिन मंगलवार का दिन एक्टर और उनके चाहनेवालों के लिए बेहद खास है। सोशल मीडिया (Social Media) के तमाम प्लेटफॉर्म पर भाईजान के फैंस उन्हें बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) को होस्ट करने की वजह से भी सलमान सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। वीकेंड का वार में सलमान के बर्थडे का जश्न भी देखने को मिला था। बीबी हाउस के कंटेस्टेंट ने भाईजान के बर्थडे के लिए खास प्रफोर्मेंस तैयार की थी। इसे देखने के बाद सलमान की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा था।

Tags

Next Story