आलीशान बंगले और इन लक्जरी गाड़ियों के मालिक हैं सलमान खान, जानें बॉलीवुड के गॉड फादर की नेट वर्थ

आलीशान बंगले और इन लक्जरी गाड़ियों के मालिक हैं सलमान खान, जानें बॉलीवुड के गॉड फादर की नेट वर्थ
X
सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर हैं । वह न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं। सलमान खान बॉलीवुड के मेगास्टार हैं जो अपने फैंस का मनोरंजन कर अपने स्टारडम का आनंद लेते हैं। एक्टर होने के साथ-साथ निर्माता भी हैं। तो आइये हम आपको ऐसे मेगास्टार के फिल्मों, उनके बिजनेस, उनकी यूनिक स्टारडम, ब्रांड एंडोर्समेंट और नेट वर्थ से रूबरू करवाते हैं।

मौजूदा समय में सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर हैं । वह न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं। अपने दमदार एक्टिंग से सलमान फैंस के बीच सल्लू भाई, बॉलीवुड टाइगर, दबंग, भाईजान आदि के नाम से पॉपुलर हैं। सलमान खान को बचपन से तैराकी, पेंटिंग और लेखन में बहुत रुचि थी। सलमान की दरियादिली के लाखों किस्से हैं। पॉपुलर एक्टर ने अपनी दोस्ती निभाने के साथ-साथ लाखों लोगों की मदद भी की है। उन्होंने कई स्टार किड्स को बॉलीवुड में लांच किया है। जब भी कोई मुसीबत में होता है तो सलमान खान आगे आकर उनकी मदद करते हैं। आज एक्टर अपने काम से करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं।

दुनिया भर में मोस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं सलमान

देश में बहुत कम एक्टर्स हैं जिनके पास सलमान खान के जैसी जबरदस्त फैन फोलोविंग है। सलमान खान बॉलीवुड के मेगास्टार हैं जो अपने फैंस का मनोरंजन कर अपने स्टारडम का आनंद लेते हैं। एक्टर होने के साथ-साथ निर्माता भी हैं। अपनी प्रत्येक फिल्म के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाने वाले सलमान दुनिया भर में मोस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। तो आइये हम आपको ऐसे मेगास्टार के फिल्मों, उनके बिजनेस, उनकी यूनिक स्टारडम, ब्रांड एंडोर्समेंट और नेट वर्थ से रूबरू करवाते हैं।

तीन वर्षों में सलमान की कुल संपत्ति में हो सकती है 140% की बढ़ोतरी

सलमान खान को हिंदी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से फिल्मों में डेब्यू किया और इस फिल्म की सफलता के बाद सलमान का करियर स्टारडम की ओर बढ़ते गया। सलमान खान अरब देशों में भी सबसे अधिक पहचाने जाने वाले एक्टर हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले तीन वर्षों में उनकी कुल संपत्ति में 140% की वृद्धि हो सकती है। सलमान खान एक एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' भी चलते हैं जो सामाजिक कारणों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काम करता है। एक्टर अपने कमाई का एक हिस्सा अपने एनजीओ को देते हैं। वहीं एक्टर देश के सबसे अधिक टैक्स पे करने वालों में से एक हैं।

सलमान खान का कार कलेक्शन और नेट वर्थ

सलमान अपनी फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा में एक महंगे अपार्टमेंट 'गैलेक्सी' में रहते हैं। उनके पास देश में कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं। उनका निजी घर मुंबई में है जिसकी कीमत 114 करोड़ रुपये है। सलमान के पास कुछ लग्जरी कारें हैं जिनमें रोल्स रॉयस, मर्सिडीज-बेंज जीएल क्लास, रेंज रोवर, लेक्सस, बीएमडब्ल्यू एक्स6, ऑडीआरएस7, टोयोटा लैंड क्रूजर आदि ब्रांड शामिल हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान प्रति फिल्म 70 - 75 करोड़ चार्ज करते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक्टर 6 करोड़ पे करते हैं। टीवी शो के लिए उन्हें प्रति एपिसोड 6 से 8 करोड़ रुपये मिलते हैं। सलमान खान की कुल संपत्ति लगभग 310 मिलियन डॉलर है वहीं इंडियन करेंसी में बात करें तो एक्टर 2255 करोड़ रुपये के मालिक हैं। एक्टर सालाना 196 करोड़ रुपये कमाते हैं।

बॉलीवुड के गॉड फादर हैं सलमान

सलमान की हालिया फिल्में न केवल हिट रहीं बल्कि उन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर भारी कमाई भी की है। वर्ष 2016 में उनकी फिल्म 'सुल्तान' दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई। सलमान खान को दुनिया भर में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले हस्तियों के रूप में टॉप 100 पर रखा गया था। अपने एक्टिंग के अलावा सलमान एक मंच कलाकार भी हैं और टेलीविजन के सबसे बड़े शो 'बिग बॉस' को भी होस्ट करते हैं। सलमान अब तक 50 से ज्यादा लोगों को बॉलीवुड में लॉन्च कर गॉड फादर बन चुके हैं।

Tags

Next Story