महाकाल का बड़ा खुलासा, अपनी धौंस और पब्लिसिटी जमाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी थी सलमान खान को धमकी

कुछ दिनों पहले सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को एक थ्रेट लेटर मिला जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार यह लेटर सलीम के सिक्योरिटी स्टाफ को मिला था। पुलिस इस मामले में लगातार छानबीन कर रही थी। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स की माने सलमान को थ्रेट लेटर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के गैंग ने पब्लिसिटी के लिए दी थी।
पब्लिसिटी के लिए दी गई थी धमकी
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने खुलासा किया कि बिश्नोई के सहयोगी विक्रम बराड़ के कहने पर पब्लिसिटी के लिए धमकी दी गई थी। फिलहाल वह कनाडा में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि थ्रेट लेटर देने के लिए तीन लोग मुंबई आए और उन्होंने सौरभ महाकाल (Saurabh Mahakal) से मुलाकात की , जिससे मुंबई क्राइम ब्रांच ने छह घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने लेटर देने वाले की भी पहचान कर ली है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस सबके पीछे राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले विक्रम बराड़ का हाथ है। उन्होंने सलमान को लेटर दिया था। यही नहीं इससे पहले भी बराड़ कई मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
यह है पूरा मामला
इससे पहले, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जिन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार की थी वहीं उसने सलमान और उनके पिता को भेजे गए थ्रेट लेटर को लेकर अपनी इन्वॉल्वमेंट से इनकार किया। वहीं सलमान खान ने पुलिस को बीते दिन बताया था कि उन्हें कोई थ्रेट कॉल या मेसेज नहीं मिला है। बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक "सलीम खान सुबह एक्सरसाइज करने गए थे। एक्सरसाइज करते हुए एक जगह पर वह नियमित ब्रेक लेते हैं जहां वह थ्रेट लेटर मिला।" सलीम खान के गार्डों को जो पत्र मिला, उसमें लिखा है, "मूसेवाला जैसा कर दूंगा।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS