सलमान खान की उंगली में दिखी इंगेजमेंट रिंग! सगाई की चर्चा के बीच ऐसे टूटा फैंस का दिल

Salman Khan Viral Photos: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से हमेशा चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं। अभिनेता की पॉपुलैरिटी का ये आलम है कि उन्हें जिस भी अवॉर्ड शो में सपॉट किया जाता है, तो हर किसी की निगाहें उन पर टीक जाती है। मंगलवार को आयोजित IIFA 2023 की प्रेस मीट के दौरान भी दबंग एक्टर सलमान सभी के बीच छा गए। लेकिन इस बार सुर्खियों में उनके हाथ में मौजुद अंगूठी आ गई।
सलमान की फोटो हुई वायरल
इवेंट में सलमान खान की लुक ने लाइमलाइट लुट ली। उन्होंने ग्रीन शर्ट के साथ ग्रे पैंटसूट पहना हुआ था। एक्टर की लुक से फैंस की सांसे तो मानों थम ही गई। इस बार सलमान की मिडिल फिंगर में एक रिंग भी नज आईं। इससे पहले कभी भी सलमान के हाथ में कोई अंगूठी नहीं देखी गई थी। इस रिंग की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही लोगों ने कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं कि सलमान की सगाई हो गई है। दरअसल, इसे सलमान की लकी रिंग बताया जा रहा है।
पल भर में टूटा फैंस का अरमान
सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर सलमान की रिंग की तस्वीरें छाई हुई है। यूजर्स मजेदार कमेंट भी एक्टर की तस्वीरों पर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सलमान को लकी रिंग की क्या जरूरत है। ज्यादातर फैंस तो सलमान की अंगूठी की तारीफ करते ठक नहीं रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि ये रिंग सलमान के पापा सलीम खान की है। उन्होंने इस अंगूठी को अपने सभी बच्चों को दे रखा है। एक अन्य ने बताया कि यह रिंग सभी को मिली है, अरबाज खान के हाथ में भी ऐसी ही रिंग देखी जा चुकी है। बता दें कि फैंस सलमान खान के मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
क्या है सलमान की रिंग का राज
सलमान खान के फैंस सगाई की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सगाई की बात को गलत साबित कर दिया है। वहीं, जब नोटिस किया गया कि सलमान ने रिंग को मिडल फिंगर में पहना है तो फैंस के अरमान पल भर में टूट गए। हालांकि, सलमान की लकी रिंग की पूरी कहानी क्या है। इसकी जानकारी तो अभिनेता ही बेहतर ढंग से दे पाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS