Tiger 3 फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, सिनेमाघरों में इस दिन धमाल मचाएगी सलमान-कैटरीना की जोड़ी

Tiger 3 Releasing Date: सलमान खान (Salman khan) के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का बेसब्री से इंतजार था। एक था टाइगर (Ek Tha Tiger), टाइगर जिंदा है (Tiger zinda ha) के बाद अब एक बार फिर टाइगर 3 में सलमान-कैटरीना की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की है।
सलमान ने शेयर की पोस्ट
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का नया पोस्टर शेयर किया हैं। इसमें भाईजान ने अपना चहरा छिपाया हुआ है और उनकी एक आंख नजर आ रही है। वहीं इसके कैप्शन में रिलीज डेट का खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म दिवाली 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी समेत तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।
Tiger has a new date... Diwali 2023 it is! Celebrate #Tiger3 with #YRF50 only at a big screen near you. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. #katrinakaif | #ManeeshSharma | @yrf pic.twitter.com/74cyIoopt2
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 15, 2022
फिल्म में इमरान हाशमी भी आएंगे नजर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे पहले सलमान खान की फिल्म को अप्रैल 2023 में रिलीज करने की घोषणा मेकर्स ने की थी। सलमान ने आज फिल्म से अपना नया लुक शेयर करते हुए नई रिलीज डेट की घोषणा की है। गौरतलब है कि एक था टाइगर और टाइगर जिंदा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। दोनों ही फिल्में बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी। ऐसे में फिल्म के तिसरे पार्ट से भी काफी ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही है। स्टारकास्ट की बात करें तो सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
टाइगर 3 की स्टार कास्ट
टाइगर 3 फिल्म को यशराज फिल्म के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसमें इमरान हाशमी की एंट्री की वजह से भी फैंस बेहद एक्साइडिट हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान फिल्म में वीलन का रोल अदा करेंगे। वहीं कैटरीना कैफ शादी के बाद पहली बार सलमान खान के साथ सक्रीन शेयर करने वाली है। सिनेमाघरों में फैंस कैटरीना और सलमान की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS