स्वतंत्रता दिवस पर खुद तिरंगा बन गए सलमान खान

देश के 70वें स्वातंत्रता दिवस पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान खुद ही तिरंगा बन गए। लोगों को ये जानकर कोई हैरानी नहीं हुई कि सलमान अपने देश से और अपने फैंस से कितना प्यार करते हैं।
आजादी के इस 70वें दिवस पर अभिनेता सलमान खान ने अपने तीनों भाईयों के साथ मिलकर ऐसे स्वतंत्रता दिवस मनाया कि कोई सोच भी नहीं सकता।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड स्टार्स ने ट्विटर पर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
इस बार सभी बॉलीवुड स्टार्स ने 'स्वतंत्रता दिवस' मनाया था। हैं। कुछ सेलेब्स ने हाथ में तिरंगा लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की है तो कुछ ने अपने आपको तिरंगे के रंग में ही ही रंग दिया है।
लेकिन दबंग ख़ान 'स्वतंत्रता दिवस' पर इमोशनल हो गए। अपने तीनों दोनों भाईयों के साथ सलमान खुद ही तिरंगा बन गए।
दरअसल, सलमान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो केसरिया रंग का टी-शर्ट पहने अपने भाईयों, सोहेल और अरबाज़ के साथ तस्वीर के लिए पोज़ दे रहे हैं।
इस तस्वीर में आप तीनों भाइयों को तिरंगे के केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग की टी-शर्ट पहने देख सकते हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है कि वो आज भी इमोशनली एक दूसरे पर निर्भर हैं।
यह भी पढ़ें- बाहुबली की हीरोइन बनेंगी श्रद्धा कपूर, बात हुई फाइनल
सलमान, सोहेल और अरबाज़ में कितना प्यार है यह किसी से छुपा नहीं है। ख़ुशी का माहौल हो या ग़म के बादल ये तीनो हमेशा एक दूसरे का सहारा बने खड़े रहते हैं। यह तस्वीर सलमान के फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। तिंरगा बने तीनों भाई बेहद शानदार लग रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS