Sapna Chaudhary Song: सपना का खेसारी लाल संग मटकना फैंस को आया पसंद, गाना यूटयूब पर मचा रहा धमाल

Sapna Chaudhary And Khesari Lal Yadav Song: सपना चौधरी का एक नया गाना हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ रिलीज हुआ है, जिसमे सपना के डांस मूव फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। एक्ट्रेस के हर गानें को हरियाणा की जनता भरपूर प्यार देती है। डांसिंग क्वीन सपना के मटक मटक गाने को भी यूटयूब पर काफी ज्याद सुना जा रहा है। सपना की लोकप्रियता हरियाणा में इस कदर है कि उनके सभी गाने रिलीज के तुरंत बाद पॉपुलर हो जाते हैं।
खेसारी संग सपना ने किया मटक मटक डांस
मटक मटक गाने में सपना ने भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर खेसारी लाल के साथ जबरदस्त डांस किया है। गाने में सपना देसी लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं खेसारी लाल के हरियाणवी लुक को भोजपुरी गानों को सुनने वाले भी पसंद कर रहे हैं। अपनी अदाओं का जादू सपना इस गानें में भी बिखेरती नजर आ रही है। डांसिंग क्वीन के डांस मूव्स तो हर बार की तरह इस बार भी शानदार है। लेकिन खेसारी लाल भी तारीफ के हकदार है क्योंकि उन्होंने भी सपना के साथ काफी अच्छी एक्टिंग उनके इस गानें में की है।
सपना के मटक मटक गाना फैंस को आया पसंद
इस गाने के बोल भी फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। यूटयूब पर सपना के इस सॉन्ग को काफी सकारात्मक रिसपॉन्स मिल रहा है। हरियाणवी गानों में सपना के सभी सॉन्ग की अपनी एक अलग पहचान है। सपना और खेसारी लाल के स्वैग की दोनों के ही फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर यूजर्स इस गानें पर रिल्स बनाकर अपना प्यार दिखा रहे हैं। सपना चौधरी के इस गानें को रिलीज के कुछ घंटो के अंदर ही बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS