Sapna Chaudhary ka Gana: होली पर बिहार पहुंची सपना चौधरी ने इस नये गाने पर लगाए ठुमके, फैन हुए भोजपुरी लोग, देखें वीडियो

Sapna Chaudhary ka Gana: होली पर बिहार पहुंची सपना चौधरी ने इस नये गाने पर लगाए ठुमके, फैन हुए भोजपुरी लोग, देखें वीडियो
X
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की धूम अब दिल्ली या हरियाणा ही नहीं बिहार तक जा पहुंची है। हाल ही में होली समारोह में उन्होंने बिहार में एक स्टेज शो किया। इसमें उन्होंने ‘मखमल से ये गाल गुलाबी’ पर डांस किया। इस पर सपना के ठुमके देखकर भोजपुरी भी उनके फैन हो गये। अब तक उनका यह वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं।

Sapna Chaudhary: हरियाणवीं डांसर कही जाने वाली डांसर सपना चौधरी अब हरियाणा या दिल्ली ही नहीं देश भर में अपनी पहचान बना चुकी है। उनकी फैन की भी संख्या दिन दोगुनी तरीके से बढ रही है। अब सपना चौधरी के फैन की लिस्ट में बिहार के लोगों का भी नाम जड गया है। दरअसल सपना चौधरी होली मिलन समारोह में बिहार के जहानाबाद जिले के आंकोपुर में आयोजिक एक प्रोग्राम में पहुंची थी। जहां उन्होंने 'मखमल से ये गाल गुलाबी गाने' पर डांस किया। उनका यह डांस देखकर चारों तरफ तालियां बजने लगी। उनका यह वीडियो भी भोजपुरी लोगों के बीच वायरल हो चला है।

इस प्रोग्राम में पहुंची थी सपना, इस गाने पर किया डांस

सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Holi Dance Video) बिहार में आयोजित एक होली मिलन समारोह में पहुंची थी। जहां उन्होंने (Bhojpuri Artist) भोजपुरी कलाकारों के बीच अपना अभिनय भी दिखाया। सपना ने सबसे पहले मखमल से तेरे गाल गुलाबी गाने पर डांस किया। उनके इस गाने पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। इस दौरान बिहार के लोगों ने सपना की खूब वाहवाही भी की। सपना के डांस का वीडियो भी वायरल हो चला है। इस दौरान सपना चौधरी ने अलग अलग तीन से चार गानों पर डांस किया।

बिहार में उनके डांस का वीडियो यू ट्यूब पर डलते ही वायरल हो गया है। बिहार में इस होली मिलन समारोह में उनके साथ कई (Bhojpuri Singers) भोजपुरी सिंगर भी दिखाई दिये। जिनका वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। सपना चौधरी ने बिहार के लोगों का अपने ही अंदाज में अभिनंदन किया। तो उन्होंने भी सपना का जोरदार स्वागत किया।

Tags

Next Story