Sapna Chaudhary New Song: सपना के साथ नजर आएंगे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, मटक-मटक मचाएंगे धमाल

Sapna Chaudhary New Song: सपना के साथ नजर आएंगे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, मटक-मटक मचाएंगे धमाल
X
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) हमेशा अपने नए गानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। सपना की अदाओं का जादू पूरे हरियाणा के सिर चढ़कर बोलता है। वहीं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी अपनी एक्टिंग और गायकी की बदौलत लोगों के दिलों में राज करते हैं।

Sapna And Khesari Lal Upcoming Song: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) हमेशा अपने नए गानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। सपना की अदाओं का जादू पूरे हरियाणा के सिर चढ़कर बोलता है। वहीं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी अपनी एक्टिंग और गायकी की बदौलत लोगों के दिलों में राज करते हैं। दरअसल किसी ने भी पहले नहीं सोचा होगा कि एक हरियाणा की पॉपुलर कलाकार और दूसरा भोजपुरी का सुपरस्टार एक साथ नजर आएंगे। हालांकि अब ऐसा ही कुछ होने वाला है।

सपना के साथ मटकेंगे खेसारी लाल

सपना चौधरी हरियाणा की शान है तो खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार है। अब दोनों ही स्टार के फैंस के लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि ये दोनों दिग्गज कलाकार एक साथ नए गाने में नजर आने वाले हैं। सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव इस म्यूजिक वीडियो में धमाल मचाने वाले है। खेसारी यादव ने इस अपकमिंग गाने का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस गाने का नाम मटक-मटक हैं।

खेसारी लाल ने शेयर किया अपकमिंग सॉन्ग का पोस्टर

खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की है, उसमे वे लाल-हरे रंग के कुर्ता-पायजामा की आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिर पर पगड़ी पहनी हुई है जो उनकी हरियाणवी लुक को पूरा करती है। वहीं हरियाणा की क्वीन पारंपरिक कपड़ो की लुक में नजर आती है। साथ ही उन्होंने खेसारी लाल की ड्रेस को मैच करते हुए हरे रंग का लहंगा-चोली पहनना हुआ है। खेसारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'तो तैयार हो जाईए हमारे साथ मटकने के लिए'।

Tags

Next Story