Sapna Chaudhary Ke Gane: सपना चौधरी ने "रोटियां के टोटे" पर किया गजब का डांस, करोड़ो बार देखा जा रहा है गाना

हरियाणा का जाना माना नाम सपना चौधरी को कौन नहीं जानता। वो इतनी पॉपुलर है कि उनके गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचाये रहते है। जब भी सपना अपने गानों पर डांस करती है तो उनके फैंस आने आप ही थिरकने पर मजबूर ह जाते है। उनके ठुमके इतने जबरदस्त होते है कि सामने वाला भी साथ में नाचने लगे।
ऐसा ही कुछ उनके इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। सपना ने "रोटियां के टोटे" गाने पर जबरदस्त डांस किया है। वे गाने पर जबरदस्त मूव्स करती नजर आ रही है। उनका यह डांस यूट्यूब पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पटियाला सूट में डांस करती हुई सपना गजब ढ़हा रही है और बहुत सुंदर दिख रही है। उनके इस गाने को अब तक 7.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
सपना चौधरी हरियाणा की डांसिंग क्वीन मानी जाती है। उनके गानों के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते है। सपना रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी दिख चुकी है और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाया है।
यहां देखें गाने का वाडियो:
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS