विवेक राघव संग जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आईं सपना चौधरी, हरियाणवी डांसर के Ghungroo सॉन्ग के व्यूज पहुंचे 125 मिलियंस के पार

विवेक राघव संग जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आईं सपना चौधरी, हरियाणवी डांसर के Ghungroo सॉन्ग के व्यूज पहुंचे 125 मिलियंस के पार
X
Sapna Choudhary Ke Gane: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गानों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में विवेक राघव (Vivek Raghav) संग उनके गाने 'घुंघरू' (Ghungroo) ने 125 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

Sapna Choudhary Ke Gane: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गानों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में विवेक राघव (Vivek Raghav) संग उनके गाने 'घुंघरू' (Ghungroo) ने 125 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए सपना ने विवेक संग जबरदस्त ठुमके लगाते हुए एक डांस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया है। सपना के इस डांस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Haryanvi Dancing Queen Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सपना अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हरियाणवी डांसर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Sapna Choudhary Instagram) अकाउंट से अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए विवके राघव के साथ अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना अपने पुराने गाने 'घुंघरू' पर कमाल का डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अबतक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। डांसर के फैंस उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सपना की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि सपना का ये 'घुंघरू' गाना पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुआ था। इस गाने में सपना संग विवेक नजर आए थे। सपना के इस गाने को गाया यूके हरियाणवी (UK Haryanavi) ने है और इसका संगीत गुलशन म्यूजिक (Gulshan Music) ने कंपोज किया है। 'घुंघरू' गाने के लिरिक्स आमिन बरोड़ी (Aamin Barodi) ने लिखे हैं। इस गाने को डांसर के फैंस ने खूब पसंद किया और इसे अबतक 126,201,954 बार देखा जा चुका है। इस म्यूजिक वीडियो पर व्यूज का ये आंकड़ा आज एक साल बाद भी बढ़ता जा रहा है।

Tags

Next Story