Sapna Choudhary Ke Gane: सपना चौधरी का एक और डांस वीडियो वायरल, कमर लचकाती दिखीं हरियाणवी क्वीन

हरियाणवी डांस सेंसेशन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और जो भी करती हैं उसमें धमाल मचा देती हैं। इस बीच सपना का एक और वीडियो रील्स सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सपना के इस वीडियो को विवेक राघव (Vivek Raghav) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो रील्स के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दिल की रानी के साथ ट्रेंड करते हुए।" सपना ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में सपना चौधरी खेतों में रंगीन लहंगा पहनकर हरियाणवी तड़का लगाती हुई दिख रही है। सपना चौधरी के इस नए वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हरियाणवी क्वीन के साथ हरियाणवी एक्टर विवेक राघव भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सपना चौधरी ने पीले रंग की चोली, रंगीन लहंगा और पिंक मोजड़ी पहनी है। वहीं उन्होंने अपने बालों की चोटी में गोल्डन परांदा लटकाया है। इस गाने का वीडियो किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देगा। इस वीडियो को अब तक 50 हजार लोग देख चुके हैं।
वहीं एक दिन पहले एक और वीडियो में सपना खेतों के बीच पटियाला सूट पहन, माथे पर बिंदी लगाए और सिर पर दुपट्टा ओढ़े जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सपना का यह वीडियो अपने सॉन्ग 'लख्मीचंद की टेक' के वन मिलियन व्यूज क्रॉस होने पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी ख़ुशी अलग अंदाज में दिखाई।वर्क फ्रंट की बात करें तो सपना चौधरी के नए गाने 'काला चुंदड़' (Kala Chundad) ने धमाल मचा रखा है। रिलीज होते ही फैंस ने इसे सुपर हिट बना दिया था। इस गाने के वीडियो में सपना हरियाणवी लुक में नजर आयी हैं जिसमें वह एक पटोला से कम नहीं दिख रही हैं। गाने में हरियाणवी क्वीन ट्रेडिशनल लुक में ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS