Sapna Choudhary Ke Gane: पति से नाराज हुईं सपना मांग रहीं 'सोने की तगड़ी', रेड साड़ी में डांसर की अदाओं ने ढाया कहर

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने यूनिक डांस स्टेप्स के लिए देशभर में मशहूर हैं। सपना जब स्टेज परफॉर्म करती हैं तो फैंस उनके डांस से नजरें नहीं हटा पाते हैं। फैंस को खुश करने के लिए सपना भी कड़ी मेहनत करती हैं और वह लोगों के बीच बने रहना बखूबी जानती हैं। हरियाणा की स्टेज से करियर की शुरुआत करने वाली सपना आज लाखों दिलों पर राज कर रही हैं और एक ब्रांड बन चुकी हैं। एक बार फिर सपना का वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वह एक नए गाने के साथ फैंस के बीच आ चुकी हैं। इस नए गाने का नाम है 'सोने की तगड़ी' (Sone Ki Tagdi)। हरियाणवी क्वीन का यह वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो रहा है।
नए गाने के वीडियो में अपने दमदार डांस परफॉर्मेंस और कमाल के एक्सप्रेशन से फैंस के दिलों को घायल कर रही हैं। वीडियो में डांसर का एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज फैंस को इस वीडियो को बार बार देखने को मजबूर कर रहा है। वीडियो में सपना रेड शिमरी साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके अल्वा डांसर ब्लू क्रॉप टॉप और फ्लोरल स्कर्ट में भी ठुमके लगा रही हैं। वहीं कई सीन में डांसर लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के ठुमके को देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं। पूरे वीडियो में सपना देसी बाला बनी हुई टशन मार रही हैं। इस गाने में सपना अपने पति से रूठी रूठी नजर आ रही हैं और सोने की तगड़ी मांग रही हैं।
यहां देखिए वीडियो
इस गाने को कविता शोभू ने अपनी आवाज दी है। यह गाना 4 जून 2022 को वत्स रिकार्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस गाने में सपना चौधरी के साथ बिट्टू सोरखी ने अपना जलवा दिखाया है। गाने के लिरिक्स भी बिट्टू सोरखी ने लिखे हैं। और इस गाने को फरिस्ता ने डायरेक्ट किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS